फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers disappointed due to not increasing cane price

गन्ना मूल्य नहीं बढ़ने से किसान निराश

Sun, 08 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers disappointed due to not increasing cane price
मुजफ्फरनगर। गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। भाजपा सरकार में अब तक एक बार भी गन्ना मूल्य नहीं बढ़ा है।
विज्ञापन

गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर किसान संगठन लगातार धरने प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों को यह उम्मीद थी कि इस बार प्रदेश सरकार कुछ न कुछ दाम जरूर बढ़ाएगी। शनिवार शाम जैसे की गन्ना मूल्य घोषित हुआ किसानों को निराशा ही हाथ लगी। भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि यह किसान का दुर्भाग्य है कि उसकी पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है। किसान को उम्मीद थी कि इस बार 25 रुपये प्रति क्विंटल तो बढ़ ही जाएगा। हालांकि हमने 450 रुपये क्विंटल की मांग की थी। प्रदेश सरकार एक बार भी दाम नहीं बढ़ा पाई है। बिजली के रेट बढ़ा दिए, महंगाई बढ़ रही है। किसान के पास गन्ने के अलावा कोई आमदनी नहीं है। किसान हल क्रांति में 21 दिसंबर को बड़ा आंदोलन करेंगे। रालोद नेता सुधीर भारतीय का कहना है कि प्रदेश सरकार को किसान की चिंता नहीं है। किसान अपने परिवार को कैसे चलाएं, इससे भाजपा सरकार का कोई लेना-देना नहीं। इनसे अच्छे दाम तो सपा और बसपा सरकार में ही बढ़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed