{"_id":"63c3f329d165ce5b6e76e045","slug":"farmers-are-suffering-due-to-the-wrong-policies-of-the-government-rajpal-muzaffarnagar-news-c-14-1-80033-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान भुगत रहे सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा : राजपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान भुगत रहे सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा : राजपाल
विज्ञापन
किनौनी में रालोद ने चलाया किसान संदेश अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गेहूं की फसल में सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
रविवार को गांव किनौनी में किसान संदेश अभियान के अंतर्गत गन्ना मूल्य और आवारा पशुओं की समस्याओं के संबंध में किसानो ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख गए। जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि यह पत्र 21 जनवरी को प्रेषित किए जाएंगे। मुख्य अतिथि रालोद विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। किसानों के गन्ने का भाव क्यों घोषित नहीं किया गया। किसान बिना भाव घोषित किए गन्ना डाल रहे हैं।
पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि सरकार मुद्दों से भटक गई है। घोषणापत्र को ही लागू नहीं किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सह संयोजक सुधीर भारतीय, अभियान प्रदेश संयोजक विकास कादियान, प्रदेश प्रवक्ता कमल गौतम, आदेश तोमर, विनम्र बालियान और सुखपाल सिंह मौजूद रहे।