{"_id":"67c46882ea2879c6b80a333e","slug":"farmers-and-traders-face-to-face-when-the-widening-work-begins-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-140709-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चौड़ीकरण का काम शुरू होने पर किसान और व्यापारी आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चौड़ीकरण का काम शुरू होने पर किसान और व्यापारी आमने-सामने
विज्ञापन
-चरथावल कस्बे में करीब छह महीने से अधूरे निर्माण के लिए चली मशीन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। रविवार को करीब छह महीने से अधूरे पड़े सड़क निर्माण को चालू कराया गया। भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष और व्यापारी निर्माण को लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में तकरार और जमकर कहासुनी हुई। लम्बी जद्दोजहद के बाद सहमति बनने पर कार्य शुरू हो पाया।
चरथावल-थानाभवन मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के कार्य को मंजूर हुए करीब दो साल बीत चुके हैं। लोनिवि की धीमी रफ्तार के कारण कई जगह काम अधूरा पड़ा है। भाकियू एवं भाकियू अराजनैतिक के सड़क के बीच से निर्माण पर अलग-अलग राय होने के कारण हजारों लोग परेशानी झेल रहे हैं।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर लोनिवि हरकत में आया। रविवार को जेसीबी मशीन ने सीएचसी के सामने कार्य शुरू किया। भनक लगने पर भाकियू अराजनैतिक के नेता कुशलवीर सिंह समर्थकों संग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क के मध्य से दोनों तरफ 40 मीटर की दूरी पर निशान लगवाकर काम कराने की बात कहते हुए काम रुकवा दिया। इसी बीच दर्जनों व्यापारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क निर्माण को रोकने पर कड़ा एतराज जताया।
विज्ञापन
इस मुद्दे पर दोनों पक्षों में काफी देर कहासुनी और हंगामा हुआ। जानकारी होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष इस्लामुद्दीन त्यागी, भाजपा नेता मनीष गर्ग, मिथुन त्यागी, अनुज त्यागी, रविकांत त्यागी आदि काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद व्यापारी और किसान संगठन के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। चेयरमैन ने बताया वर्तमान में जहां सड़क की चौड़ाई 40 फीट है, वहां सड़क निर्माण चलता रहेगा।
-- -- -- -
इनसेट
दो संगठनों की राजनीति में परेशानी झेल रहे हजारों लोग
चरथावल के सुशील कुमार, कमल कुमार, खुसरोपुर के श्यामलाल एडवोकेट, मोहम्मद तनवीर, योगीराज प्रेमी, ऋषिपाल पाल आदि का कहना है सड़क का कार्य अधूरा रहने से रोजाना सैकड़ों गांवों के लोग जाम से परेशान हैं। सड़क के मध्य से नाला निर्माण की दूरी को लेकर दो किसान संगठनों की राजनीति आड़े आ रही है।
लोनिवि की उदासीनता के कारण आमजन दिक्कत झेल रहा है। दधेडू में सड़क बनने से आवागमन आसान हो गया। यहां सड़क के बाद नाला निर्माण चल रहा है। उधर, बिरालसी में सीसी रोड और नालों का निर्माण नहीं हो पाया है। प्रशासन को जनहित में चौड़ीकरण का कार्य पूरा कराना चाहिए।
-- -- -- --
वर्जन:
लोनिवि निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह ने बताया उन्होंने एसडीओ सहित टीम को काम शुरू कराने के लिए मौके पर भेजा है। नियमानुसार निर्माण कार्य जल्द पूरा करा दिया जाएगा।