फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer trapped with obscene video, 10.14 lakh cheated

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - अश्लील वीडियो से किसान काे फंसाया, 10.14 लाख ठगे

Mon, 25 Sep 2023 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Farmer trapped with obscene video, 10.14 lakh cheated
- मोबाइल पर व्हाट्सएप काॅल कर साइबर ठगों ने किसान को बनाया शिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मोबाइल पर व्हाट्सएप काॅल कर साइबर ठगों ने अश्लील वीडियो के माध्यम से अपने जाल में एक किसान को फंसा लिया और उसे वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर दस लाख रुपये ठग लिए। फिर भी रुपये की मांग जारी रखी गई तो किसान ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की जाट काॅलोनी निवासी एक किसान के पास कई दिन पहले मोबाइल व्हाट्सएप पर वीडियो काॅल आई। किसान ने जैसे ही काॅल रिसीव की और वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही मोबाइल की वीडियो में युवती ने अश्लीलता शुरू कर दी। काॅल को उन्होंने तुरंत काट दिया। कुछ देर बाद ही किसान के मोबाइल पर बातचीत करते हुए उनकी अश्लील वीडियो बनाने की जानकारी दी गई। किसान से पैसे की भी मांग की गई और पैसा न देने पर उनकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके बाद किसान को अलग-अलग नंबरों से कॉल कर ब्लैकमेल किया जाने लगा। वीडियो कॉल को वायरल करने की धमकी दी जाने लगी। सामाजिकता और लोकलाज के डर से किसान ने अपने परिचितों से उधार लेकर साइबर ठगों के बताए खातों में अलग-अलग समय पर दस लाख चौदह हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठगों की और रुपये की मांग जारी रही। इससे पीड़ित किसान परेशान हो चला तो उसने यह जानकारी साइबर क्राइम पुलिस टीम को दी। साइबर टीम ने जांच पड़ताल की और इसके बाद सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


------- कोटजब कभी भी अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर वीडियो काॅल आए तो उसे रिसीव न करें। इस नंबर को ब्लाक कर दें तथा ऐसे मामले में फंस जाते हैं तो पुलिस की साइबर सेल को जानकारी दें - सत्य नारायण प्रजापत, एसपी सिटी
--
पंकज ऐरन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed