फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer plowed wheat crop due to not getting the right price for the crop

किसान ने गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाया

Sun, 21 Feb 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Farmer plowed wheat crop due to not getting the right price for the crop
फसल का सही दाम न मिलने पर किसान ने गेहूं की फसल जोती
विज्ञापन

खतौली। तीन कृषि कानून के विरोध में और फसल का वाजिब दाम नहीं मिलने से परेशान भैंसी निवासी किसान योगेंद्र सिंह ने अपनी दस बीघा गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे जोत दिया। किसान योगेंद्र सिंह ने कहा कि जिस फसल को कड़ी मेहनत से उगाया गया था, उस पर ट्रैक्टर चलाने को मजबूर होना पड़ा।
किसान योगेंद्र सिंह का कहना है कि सरकार की गलत नीतियों के चलते किसानों को फसल का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आह्वान पर यह फैसला लिया कि इस खड़ी फसल को जोत दिया जाए। उसने भारी मन से अपने खेत में दस बीघा खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर फसल आंदोलन पर कुर्बान कर दिया। योगेंद्र के पास 40 बीघा जमीन है, जिसमें उसने 30 बीघा में गन्ना बो रखा है तथा दस बीघा में गेहूं की फसल थी। भाकियू के जिलाध्यक्ष धीरज लाठियान का कहना है कि सरकार समझ रही थी कि किसान गेहूं की फसल तैयार होने के कारण लौट जाएगा। ऐसा बिल्कुल नहीं है। आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के लिए किसान एक फसल को कुर्बान भी कर सकता है।
विज्ञापन

भाकियू मंडल महासचिव राजू अहलावत का कहना है कि किसान की मांग जायज व नाजायज हो सकती है। मगर, किसान आतंकवादी, पाकिस्तानी, नकली किसान नहीं हो सकता। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का आह्वान था कि किसान अपनी फसल कुर्बान कर देगा, मगर आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा। इस पर सभी किसान लामबंद हैं। किसान फसल तो क्या अपना परिवार भी कुर्बान कर देगा। मगर,. इस आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी सरकार को देनी होगी। सरकार के नेताओं द्वारा जो किसानों के बारे में अभद्र टिप्पणी की जा रही है। इसी को लेकर किसान आक्रोशित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पहुंचा कोई प्रशासनिक अधिकारी
गांव भैंसी में किसान योगेंद्र सिंह द्वारा अपनी तैयार खड़ी गेहूं की फसल को जोत दिया गया। यह मामला प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में नहीं पहुंचा। फसल जोतने के बाद सायं तक कोई भी तहसील कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा था।
क्या कहते हैं अधिकारी
एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है, यदि किसान ने अपनी फसल जोती है तो क्या कारण रहा इसकी जांच कराई जाएगी। -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed