फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer murdered, attempt to burn body, four arrested

Muzaffarnagar News: किसान की हत्या, शव जलाने का प्रयास, चार गिरफ्तार

Sun, 31 May 2026 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer murdered, attempt to burn body, four arrested
पुलिस की गिरफ्त में घायल सन्नी, सुमित अघोरी, प्रधान पति राजपाल। स्रोत पुलिस
भोपा। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली निवासी किसान अंकुर बालियान (35) की शुकतीर्थ में डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। शव को श्मशान घाट पर जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने चिता से शव निकाला। चार आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। शुकतीर्थ में काम को लेकर चार दिन से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

किसान अंकुर शुकतीर्थ में नक्षत्र वाटिका के पीछे पर्यटन विभाग की ओर से कराए जा रहे गंगा घाट निर्माण में ठेकेदार के साथ रहता था। आरोप है कि भोपा थाना क्षेत्र के गांव इलाहाबास (शुकतीर्थ) निवासी सन्नी, शुकतीर्थ के प्रधान के पति राजपाल सिंह, थाना छपार के सुमित कश्यप अघोरी, भोपा के गांव इलाहाबास निवासी मनमोहन शर्मा ने एक राय होकर शुक्रवार रात उसकी उसी के कमरे में डंडों से पिटाई कर हत्या कर दी। अपना अपराध छिपाने के लिए आरोपियों ने मृतक के शव को श्मशान घाट पर जलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने यह सूचना पुलिस को दे दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकाला। उसे मोर्चरी के लिए भेजा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या सिर में गंभीर चोट लगने व अधिक खून बह जाने के कारण होना आया है। मामले में ठेकेदार सिसौली निवासी रोबिन ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमोहन रोडवेज परिचालक, सन्नी श्मशान घाट कर्मी राजपाल सैनी जहां वर्तमान प्रधान सुनीता का पति है, वहीं मनमोहन शर्मा रोडवेज में परिचालक है। सन्नी श्मशान घाट की सफाई व्यवस्था, लकड़ी आदि की व्यवस्था देखाता है। छपार निवासी सुमित कश्यप को पिछले सात माह से सन्नी ने अपने कार्य में सहयोग के लिए वहां पर रख रखा था। सुमित को अघोरी भी बताया गया है। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि राजपाल के विरुद्ध हत्या के मुकदमे से अलग भी उसका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed