फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer Mahakumbh of BKU Tikait from today in Prayagraj

Muzaffarnagar News: प्रयागराज में आज से भाकियू टिकैत का किसान महाकुंभ

Thu, 15 Jan 2026 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Farmer Mahakumbh of BKU Tikait from today in Prayagraj
मुजफ्फरनगर। भाकियू टिकैत की ओर से आयोजित वार्षिक किसान महाकुंभ का आयोजन 15 से 18 जनवरी तक प्रयागराज में होगा। महाकुंभ मेला क्षेत्र के परेड ग्राउंड के लिए किसान बृहस्पतिवार को नौचंदी से रवाना होंगे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत होंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पिछले एक वर्ष में किए गए धरना प्रदर्शनों और संगठन विस्तार की समीक्षा करना है। सभी जिलों के जिलाध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी की सूची के साथ-साथ एक वर्ष के दौरान किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

यह सत्र संगठन की गतिविधियों का मूल्यांकन करने और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श करने के लिए महत्वपूर्ण होगा। जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य, कृषि ऋण और सरकारी नीतियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed