{"_id":"61bf82b62f00f05ed01bd0be","slug":"farmer-dies-after-falling-from-buffalo-buggy-khatauli-news-mrt569827499","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसा बुग्गी से गिरकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसा बुग्गी से गिरकर किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैंसा बुग्गी से गिरकर किसान की मौत
मुजफ्फरनगर, जानसठ। गांव कवाल में भैंसा बुग्गी से गिरकर किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानसठ थाना क्षेत्र के गांव कवाल निवासी 55 वर्षीय गंगाराम सैनी रविवार को जंगल से अपने घर की ओर भैंसा बुग्गी पर आ रहा था। अचानक से भैंसा बिदक कर भागने लगा, तभी गंगाराम भैंसा बग्गी से सड़क पर जा गिरा। गिरते ही वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी और परिजन मौके पर पहुंचे। गंगाराम को सीएचसी जानसठ लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने गंगाराम सैनी को मृतक घोषित कर दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।