{"_id":"68e2a30d14cbdc71400c08e2","slug":"farmer-bitten-by-a-snake-while-watering-his-fields-he-ran-home-and-died-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खेत में पानी चलाने के दौरान किसान को सांप ने डसा, दौड़ते हुए पहुंचा घर, चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खेत में पानी चलाने के दौरान किसान को सांप ने डसा, दौड़ते हुए पहुंचा घर, चली गई जान
Sun, 05 Oct 2025 10:25 PM IST
विकास कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, तितावी (मुजफ्फरनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, तितावी (मुजफ्फरनगर)।
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:25 PM IST
सार
रविवार सुबह किसान खेत में पानी चला रहा था। डोल पर पानी टूट जाने के कारण किसान पैर की एड़ी मारकर बंद करने लगा। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
सांप
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
यूपी के मुजफ्फनगर स्थित गांव लखान में किसान रामकुमार (47) को खेत में पानी चलाते हुए सांप ने डस लिया। दहशत में किसान दौड़ते हुए घर पहुंचा। परिजन गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा ले गए। उसे उपचार दिया गया लेकिन किसान की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
रविवार सुबह किसान खेत में पानी चला रहा था। डोल पर पानी टूट जाने के कारण किसान पैर की एड़ी मारकर बंद करने लगा। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। पानी से होकर सांप को जाते दिखा तो किसान दहशत में आ गया। इसके बाद करीब एक किमी दौड़ता हुआ घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
परिजनों ने उपचार कराया। बघरा में उपचार के बाद परिजन पहले देशी दवा पिलाने के लिए पहले लालूखेड़ी और इसके बाद कांधला ले गए लेकिन किसान को बचाया नहीं जा सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
शाम के समय शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। किसान की बेटी आंचल और छोटी पायल है। दोनों बेटियों की शादी दिसंबर में होनी है। एक बेटा सागर है। गांव में गम का माहौल बन गया।