फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fancy lights will be installed, the squares of the city will shine

लगेगी फैंसी लाइट, चमकेंगे शहर के चौराहे

Mon, 25 Oct 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fancy lights will be installed, the squares of the city will shine
मुजफ्फरनगर। शहर के चौराहों और मुख्य मार्गों के सुंदरीकरण का प्रोजेक्ट तैयार हो गया है। शहर के उद्यमियों और बैंकों के सहयोग से तीन चौराहों को खूबसूरत बनाया जाएगा। मीनाक्षी, वहलना, एटूजेड चौराहे का डिजाइन तैयार हो गया है। इनकों अंतिम रूप डीएम सीबी सिंह देंगे। सूजडू से वहलना चौक तक डिवाइडर और फैंसी लाइट की जिम्मेदारी एमडीए को दी गई है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि डीएम सीबी सिंह ने शहर के कायाकल्प का निर्णय लिया है। शहर को भव्य और आकर्षित बनाने के लिए काम शुरू हो गया है। मेरठ रोड से शहर की एंट्री को भव्य रूप दिया जा रहा है। वहलना चौक से सूजडू चुंगी तक डिवाइडर को ठीक कराने के साथ पौधारोपण और फैंसी लाइट का कार्य होगा। प्रवेश करते समय आम आदमी को अच्छा महसूस हो यह प्रयास किया जा रहा है। इसी के साथ शहर के तीन चौराहों को मनभावन बनाने की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन

मीनाक्षी चौक को सुंदर बनाने का बीडा उद्यमी पंकज अग्रवाल ने उठाया है। वह इसके लिए डिजाइन तैयार करा रहे है। यह डिजाइन डीएम को दिखाया जाएगा। जो बदलाव होगा उसे करके अंतिम रूप दे दिया जाएगा। जल्द ही मीनाक्षी चौक एक अलग रूप में दिखाई देगा। इसी तरह अहिल्याबाई चौक का डिजाइन एचडीएफसी और एक्सिस बैंक तैयार करा रहे है। इसका खर्च भी यही वहन करेंगे। यह चौराहा जल्द ही अलग छाप छोड़ता दिखाई देगा। इसी के साथ एटूजेड चौराहे का डिजाइन उद्यमी सुरेंद्र अग्रवाल तैयार करा रहे हैं। सभी डिजाइन को अंतिम रूप डीएम ही देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बड़ी सड़के बना रही एमडीए
एडीएम अमित सिंह ने बताया कि शहर की साकेत कालोनी का मुख्य मार्ग एमडीए से बनवाया जा रहा है। 65 लाख रुपये का इसका टेंडर जारी हो गया है। इसी के साथ पचेंडा रोड का एक हिस्सा जो ज्यादा खराब है 15 लाख की लागत से उसे भी बनवाया जा रहा है। शहर के विकास में एमडीए चार करोड़ खर्च कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed