फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Famous Indira Park victim of neglect by the name of Chaman

चमन के नाम से मशहूर इंदिरा पार्क जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार

Tue, 23 Feb 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Famous Indira Park victim of neglect by the name of Chaman
खराब पड़ा पार्क में लगा सरकारी हैंडपंप - फोटो : DEVBAND
चमन के नाम से मशहूर इंदिरा पार्क उपेक्षा का शिकार
विज्ञापन

देवबंद। कभी चमन के नाम से मशहूर मोहल्ला खानकाह में स्थित इंदिरा पार्क आज जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। पार्क में लगा हैंडपंप खराब पड़ा हैं। वहीं, रोशनी को लगाई लाइटें भी टूट गई हैं, जिसके चलते लोग रात में पार्क में टहलने से भी वंचित हैं।
तकरीबन 30 साल पहले तत्कालीन खानकाह के सभासद स्व. नजर उस्मानी के अथक प्रयास से तत्कालीन चेयरमैन हाजी आशिक अंसारी के द्वारा नगर पालिका परिषद बोर्ड से इंदिरा पार्क का जीर्णोद्धार कराया गया था। पार्क में झूले, छायादार और फूलों के पौधे तथा फव्वारा लगाकर उसका सुंदरीकरण किया गया था। लेकिन अब पार्क बदहाल हालत में है। फुटपाथ टूट चुका है। बैठने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। सीटे टूटी पड़ी हैं।ं लाइटें व लोहे का गेट टूटा पड़ा है। झूले खराब हालत में हैं। दिनभर बच्चे यहां सिर्फ क्रिकेट खेलते हैं।
विज्ञापन

पार्क की बदहाल हालत की जिम्मेदार नगरपालिका व वार्ड के सभासद हैं। शाह अपने बचपन के दिन याद करते हुए बताते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब इंदिरा पार्क चमन के नाम से मशहूर था। सभासद नजर उस्मानी ने पार्क के लिए बहुत मेहनत की थी। नगरपालिका से एक फंड भी पास करवाया था इतना ही नहीं पार्क की देखभाल के लिए एक माली को भी रखा गया था। लेकिन आज वह जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार है। -सय्यद वजाहत शाह, वरिष्ठ लेखक एवं चिंतक
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी बोर्ड बैठक में पार्क के सौंदर्यकरण को रखेंगे प्रस्ताव
इंदिरा पार्क के सौंदर्यकरण के लिए वह प्रयासरत हैं। आगामी बोर्ड की बैठक में वह पार्क के पुन: सौंदर्यकरण व साज सज्जा के लिए प्रस्ताव रखेंगे। - डा. असलम, सभासद

पार्क के सौंदर्यकरण पर खर्च होंगे 55 लाख रूपये
*इंदिरा पार्क को सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए इस्टीमेट तैयार करवाया जा चुका है। जल्द ही 55 लाख रुपये की लागत से पार्क का सौंदर्यकरण किया जाएगा। -जियाउद्दीन अंसारी, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed