{"_id":"66b158d2381f6813650733b6","slug":"family-wandering-in-search-of-missing-elderly-kanwadis-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-127494-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लापता बुजुर्ग कांवड़िये की तलाश में भटक रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लापता बुजुर्ग कांवड़िये की तलाश में भटक रहे परिजन
विज्ञापन
छपार। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल आ रहा दिल्ली निवासी एक शिवभक्त कांवड़ियां सतीश त्यागी (63) सिसौना हाइवे के बाईपास के बीच में गुम हो गया। परिजनों के मुलाकात करने पर राष्ट्रीय त्यागी, भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने पुलिस अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। लापता व्यक्ति को जल्द बरामद कराने की मांग की।
दिल्ली के छतरपुर निवासी 63 वर्षीय सतीश त्यागी अपने कुछ साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल ही दिल्ली के लिए चले थे। 30 जुलाई को वह सिसौना वाले रास्ते से निकलते हुए एक सीसीटीवी में दिखाई दिए। लेकिन आगे एक वेंकट हाल के कैमरे में नहीं दिखे।
मोबाइल की लोकेशन निकलवाई तो गांव बागोवाली में मिली। उसके बाद फोन बंद हो गया। वह दो अगस्त तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की थी। 3 अगस्त को छपार थाने में लापता सतीश त्यागी के पुत्र प्रिंस ने गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
सोमवार को परिजनों ने राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी को अवगत कराया। तब सभी लोग लोकेशन वाले स्थान बागोवाली में पहुंचे। थाना प्रभारी रोजंत त्यागी भी वहां पहुंच गए। सतीश त्यागी के बारे में सुराग न मिलने पर मांगे राम त्यागी ने फोन पर एडीजी मेरठ व एसएसपी मुजफ्फरनगर व सीओ मंडी से बात की। लापता को बरामद कराने की मांग की।
मांगेराम त्यागी के साथ विदुर त्यागी, रजत त्यागी, अमन, नरेश त्यागी आदि लोग मौजूद रहे। सीओ नई मंडी रुपाली राव ने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी चेक कराए जा रहे हैं। लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है।