फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Family unhappy over constable's death

कांस्टेबल की मौत से परिजनों पर टूटा गम का पहाड़

Thu, 03 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Family unhappy over constable's death
मुजफ्फरनगर के गांव हरसौली में मृतक सिपाही के गमजदा परिवार की महिलाएं व बच्चे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कांस्टेबल की मौत से परिजनों पर टूटा गम का पहाड़
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव हरसौली निवासी कांस्टेबल विपुल बालियान द्वारा मेरठ में घर में आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही गांव में शोक व्याप्त हो गया। परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में मौजूद कांस्टेबल के पिता व अन्य परिजन सुबह ही मेरठ के लिए रवाना हो गए। शाम तक शव गांव में आने को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी सत्यप्रकाश का छोटा बेटा विपुल बालियान करीब आठ साल पूर्व पुलिस विभाग में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुआ था। फिलहाल उसकी ड्यूटी गाजियाबाद में डायल-112 में चल रही थी। सत्यप्रकाश ने मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र के तेज विहार में मकान बनाया हुआ है, जहां उनकी पत्नी अमरेश बड़े बेटे रवि, विपुल, पुत्रवधू अंजलि व डेढ़ वर्षीय पौत्र के साथ रहतीं हैं। वहीं, सत्यप्रकाश गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी देखते हैं। गांव में मौजूद ताई कमला देवी ने बताया कि विपुल मंगलवार शाम गाजियाबाद से ड्यूटी पूरी कर घर लौटा था। इसके बाद बुधवार सुबह देर तक भी वह सोकर नहीं उठा, तो परिजन उसके कमरे में पहुंचे, जहां विपुल का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। विपुल की मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। आनन-फानन में गांव में मौजूद उसके पिता सत्यप्रकाश व अन्य परिजन मेरठ के लिए रवाना हो गए। ताई कमला देवी ने बताया कि विपुल ही अपने परिवार का सहारा था। बड़ा भाई काम करने में सक्षम नहीं है, जबकि इकलौती बहन डोली की शादी हो चुकी है। ग्राम प्रधान ऋषिपाल व ताई कमला का कहना है कि विपुल के शव का अंतिम संस्कार कहां होगा, इस बारे में दकोई जानकारी नहीं है। मेरठ में मौजूद परिजन ही इस संबंध में फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed