फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Families evacuated safely from Solani, Yogendranagar on danger mark

Muzaffarnagar News: खतरे के निशान पर सोलानी, योगेंद्रनगर से सुरक्षित निकाले गए परिवार

Wed, 12 Jul 2023 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Families evacuated safely from Solani, Yogendranagar on danger mark
- जानसठ तहसील की टीम ने किया मोरना खादर क्षेत्र का दौरा
विज्ञापन


- किसानों ने कहा कि करीब दस साल बाद दिखा है इतना पानी

- मंगलवार को भी जिले में 67.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई


संवाद न्यूज एजेंसी

मोरना/पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। लगातार बारिश के बाद सोलानी नदी उफान पर आने लगी है। खादर क्षेत्र में सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। योगेंद्रनगर से नाव में बैठाकर तीन परिवारों को सुरक्षित मोरना पहुंचाया गया। प्रशासन की टीम ने किसानों को सतर्कता बरतने का आह्वान किया है। एसडीएम जानसठ अभिषेक कुमार ने खादर क्षेत्र का दौरा किया। सोलानी और बाणगंगा का जलस्तर 225.61 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 226 मीटर पर है। उधर, मंगलवार को भी जिले में 67.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
शुकतीर्थ में भी पानी बढ़ गया है। श्रद्धालुओं से गहरे पानी में नही जाने की अपील की गई है। शुकदेव सेतु में जलकुंभी अटक गई, जिसके बाद पानी का बहाव प्रभावित हुआ। प्रशासन ने जेसीबी मंगाकर जलकुंभी हटाने का काम किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वालय, एसडीएम जानसठ अभिषेक कुमार ने शुकतीर्थ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। लेखपाल के मौके पर नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन


जानसठ तहसीलदार संजय कुमार ने बताया कि सोलानी नदी में रुडक़ी गंगनहर से करीब चालीस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इंछावाला, मजलिशपुर तोफिर, खैर नगर, सिताबपुरी, महाराज नगर, बिहारगढ़ के गांव प्रधानों को सूचना दी गई। भोकरहेड़ी-लक्सरम मार्ग के ऊपर से बाढ़ का पानी बहना आरंभ हो गया है। मजलिसपुर तोफिर महाराजनगर खैरनगर के किनारे बने मकानों तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजलिसपुर तोफीर सोनाली नदी पुल और गंगा घाट शुकतीर्थ पुल पर बाढ़ चौकी स्थापित कर लेखपालों की तैनाती की गई है। केंद्रीय जल आयोग के जेई अमित कुमार ने बताया कि प्रीतम, देवेंद्र, बृजपाल के साथ शुकतीर्थ गंगा घाट पुल से पानी छोडऩे की रिपोर्ट प्रति घंटे तैयार की जा रही है। जिसको हरिद्वार सहित देहरादून हेड क्वार्टर को भेजी जाएगी।




पानी बढ़ा तो पशु लेकर लौटने लगे चरवाहे

गांव इंछावाला मे निकट शामली के कैराना निवासी इमामुद्दीन, फारुख, नवाजुद्दीन, यामीन और आरिफ दुधारू पशुओं को गंगा खादर में चरा कर पालन पोषण करते हैं। पानी छोड़े जाने की सूचना मिलने पर वह पशुओं सहित शुकतीर्थ लौट आए। अन्य किसानों के वापस लौटने का सिलसिला जारी है।



झबरपुर में बनाई गई बाढ़ चौकी

पुरकाजी। रामनगर, रजकल्लापुर, रतनपुरी, धुम्मनपुरी, शेरपुर नंगला, पांचली, भदौला आदि गांवों के रास्तों पर कई फीट पानी भर गया। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर गांव शेरपुर के पास बने रपटे पर भी पानी आ जाने से मुसाफिरों का आवागमन प्रभावित हो गया है। सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, तहसीलदार सदर अभिषेक शाही ने मौके पर पहुंचकर खादर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। लेखपाल प्रदीप सैनी ने बताया कि गांव झबरपुर में बाढ़ चौकी बनाई गई है।



दस साल बाद दिखा इतना पानी

पुरकाजी। खादर क्षेत्र के ग्रामीण सुनील बारी, राजू प्रजापति, राजेश कुमार, साधु राम, याद राम प्रजापति, गुलशन कुमार, रामधन, छोटेलाल, ओमपाल, इंद्रपाल आदि ने बताया कि दस वर्ष पूर्व वर्ष 2013 में भी पानी ज्यादा आ जाने से ऐसे हालात बन गए थे।



चौरावाला में गिर गया मकान

मोरना। ककरौली के गांव चौरावाला निवासी इंतजार अपने परिवार के साथ चटाई की बुनाई कर गुजर बसर करता है। लगातार बारिश से कच्चा मकान की छत टपकने लगी। मकान गिरने की अंदेशा के चलते पत्नी रूकसार, बेटी अनहा, पिता यामीन आदि ने पड़ोसी मोहम्मद कमालुद्दीन के मकान में शरण ले ली। अत्यधिक बारिश होने के कारण गरीब का आशियाना धराशाई हो गया।


कई मकान गिरे, दो बच्चे घायल

भोपा। सीकरी,बेलडा, नंगला बुजुर्ग में बारिश से मकान और दीवार गिर गई, जिससे दो बच्चों को चोट भी आई है। ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार ने बताया कि सीकरी निवासी तालिब की पत्नी सुमाइला अपने दो बच्चों के साथ अपनी रिश्तेदारी में गई हुई थी। तालिब किसी कार्य से घर से बाहर निकला था। इसी दौरान बारिश के कारण उस का मकान गिर गया। मकान के मलबे में दबकर कीमती सामान भी नष्ट हो गया है। प्रधान राजेन्द्र ने इस संबंध में लेखपाल से बात कर पीडि़त को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। उधर, बेलड़ा निवासी शाहनवाज जैदी के मकान की छत गिर गई । परिवार के लोग बरामदे में बैठे थे। भोपा के नंगला बुजुर्ग निवासी हसन अली की दीवार बारिश के कारण गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दो बच्चे घायल हो गए।




------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed