फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Factory owners loot government and farmers: Rakesh Tikait

BKU: राकेश टिकैत बोले- सरकार और किसानों को लूटते हैं चीनी मिल मालिक, DM ने कहा- घटतौली करने वाले जाएंगे जेल

Tue, 24 Oct 2023 05:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 24 Oct 2023 05:56 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : राकेश टिकैत ने कहा कि बजाज शुगर मिल से नियमित भुगतान के लिए 16 हजार किसान और ट्रैक्टर एक महीने के लिए चाहिए।

विज्ञापन
Factory owners loot government and farmers: Rakesh Tikait
भाकियू के धरना-प्रदर्शन में किसानों के बीच पहुंचे डीएम-एसएसपी।

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि चीनी मिल मालिक किसान और सरकार को लूटते हैं। मलकपुर मिल से भुगतान के लिए सौ ट्रैक्टर लेकर किसान मोदीनगर जाएं तो तुरंत ही भुगतान हो जाएगा। मिल मालिकों की दूसरी इंडस्ट्री बंद करते ही भुगतान हो जाएगा।

विज्ञापन


एसएसपी ऑफिस पर धरने पर चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि बजाज शुगर मिल से नियमित भुगतान के लिए 16 हजार किसान और ट्रैक्टर एक महीने के लिए चाहिए। ग्रुप की करीब 750 किलोमीटर दूर अन्य फैक्ट्रियों पर धरना शुरू होगा तो भुगतान हो जाएगा। अब क्रय केंद्रों की पावर भी डीएम से ले ली है। लखनऊ से समाधान नहीं हो रहा है। किसान दिवस बंद कर दिए जाने से समस्या बढ़ गई है, इनकी शुरुआत होनी चाहिए।

विज्ञापन

ब्लॉक पर नहीं, बल्कि जिला मुख्यालय पर किसान दिवस होने चाहिए। किसान और अधिकारियों के बीच विश्वास से छह घंटे में लखीमपुर खीरी कांड का समाधान निकल गया था। सेना में इसी क्षेत्र के लोग जाते हैं, एशियाई खेलों में सबसे ज्यादा पदक जीते। इस क्षेत्र के लोग जो ठान लेते हैं, वही करते हैं।

किसानों के लिए खुले दरवाजे : एसएसपी
एसएसपी संजीव सुमन ने कहा कि सबको पूरा सम्मान मिलेगा। जो भी समस्या है, हर संभव समाधान कराया जाएगा। संवादहीनता से छोटी-छोटी समस्या बढ़ी थी, हल हो गई है। हम सरकार और आपके बीच की कड़ी हैं। भुगतान में बदलाव आया है।

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया

विज्ञापन

घटतौली करने वाले जाएंगे जेल : डीएम
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि क्रय केंद्रों पर घटतौली करने वाले जेल जाएंगे। किसानों को समस्या नहीं होने दी जाएगी। विद्युत निगम के छापों की शिकायत पर जांच कराएंगे, सही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। अवैध उगाही नहीं होने देंगे। बिजली के मामलों में पंचनामा भरना होगा।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed