फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eyes moistened in memory of the martyrs of Pulwama

पुलवामा के शहीदों की याद में नम हुईं आंखें

Sat, 15 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Eyes moistened in memory of the martyrs of Pulwama
तितावी के जसोई में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और अटेवा ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। अर्द्धसैनिक बलों की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन एवं अधिवक्ताओं ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

शुक्रवार को अटेवा के बैनर तले शिक्षक-शिक्षिकाओं, समाजसेवियों ने टाउन हाल से कैंडल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष प्रीतवर्धन शर्मा ने कहा कि भारत वीरों की भूमि है। वीर सैनिकों के बलिदान को व्यर्थ जाने नहीं दिया जाएगा। बहादुर सैनिक देश को आतंकवाद मुक्त करके ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों के बुढ़ापे का सहारा है। इसी पुरानी पेंशन के बल पर ये लोग अपना शेष जीवन स्वाभिमान के साथ जी सकते हैं। नई पेंशन व्यवस्था बाजार आधारित है और पूर्णत: व्यापारियों के हाथों में है। अर्धसैनिक बलों की पुरानी पेंशन बहाल करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की तुलसी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संजय अरोरा ने कहा कि पुलवामा हमला पाकिस्तान की सोची-समझी साजिश थी। सरिता शर्मा ने कहा कि पूरा देश पुलवामा हमले से स्तब्ध था। प्रवीण जैन ने कहा कि दुनिया में आतंकवाद नासूर बन चुका है। पुलवामा हमला इसी का नतीजा था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सुनील वर्मा, अशोक त्यागी, संजीव मलिक, अनिरुद्ध शर्मा, चौधरी शिवपाल सिंह, निशा मित्तल, निरुपमा गोयल, पूनम गर्ग, सीमा ठाकुर, राजू जैन, अंकित पाल आदि मौजूद रहे। मीनाक्षी चौक के निकट स्थित अधिवक्ता काजी तजकीर मुशीर के के कार्यालय पर आयोजित शोक सभा में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर समीर अंसारी, शमीम कस्सार, रागिब आलम, इकराम तेवड़ा, अली हैप्पी, शाहिद मलिक, एडवोकेट सद्दन इलाही, असद सिद्दीकी, मास्टर लईक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed