Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eye allergies and itching are troubling you during the summer season.

Muzaffarnagar News: गर्मी के मौसम में परेशान कर रही आंख की एलर्जी, खुजली की समस्या

Sat, 30 May 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Eye allergies and itching are troubling you during the summer season.
मुजफ्फरनगर। गर्मी के मौसम में लोगों को नेत्र रोग घेर रहे है। लू लगने और तापमान बढ़ने से एलर्जी के कारण आंखों में लालिमा और खुजली से परेशानी बढ़ जाती है। जिला चिकित्सालय ओपीडी में भी आंखों की परेशानियों से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


सूरज की तेज किरण और बढ़ती गर्मी के कारण आंखों से संबंधित समस्याओं मैं बढ़ोतरी हो रही है। इस मौसम में लोगों को आंखों में एलर्जी, लालिमा, जलन और चुभन जैसी दिक्कत परेशान कर रही है। जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र सिंह का कहना है कि गर्मी के दिनों में आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए धूप से बचाने वाले चश्मों को प्रयोग में लाने और आंखों की साफ-सफाई और उन्हें आराम देने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि आंखों में एलर्जी या खुजली महसूस होती है तो ठंडे पानी से बार-बार आंखों को धोना चाहिए। खुजली आए तो रगड़ना नहीं चाहिए। मैले कपड़े या तौलिए से आंखों को साफ ना करें। चिकित्सक की सलाह पर कोई आई ड्रॉप डाल सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय ओपीडी में आंखों के रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed