फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Extremely backward people should get separate reservation: Ajay Rai

मुजफ्फरनगर - अति पिछड़ों को अलग से आरक्षण मिले : राय

Mon, 25 Sep 2023 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 25 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Extremely backward people should get separate reservation: Ajay Rai
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने महिला आरक्षण में एससी, ओबीसी महिलाओं को आरक्षण की मांग की
विज्ञापन


फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अति पिछड़ों को अलग से आरक्षण दिया जाना चाहिए। पिछड़ों के आरक्षण का लाभ केवल कुछ जातियों को हुआ है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण में एससी और ओबीसी को अलग से आरक्षण मिले। भजापा अति पिछड़ों के वोटो को ठगने का काम कर रही है। सदन में अपशब्द बोलने वाले भाजपा सांसद की सदस्यता रद्द होनी चाहिए।
जीआईसी के मैदान में फिशरमैन कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित अति पिछड़ा अधिकार हल्ला बोल पैदल मार्च के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि ओबीसी की कश्यप, कहार, कुम्हार आदि अति पिछड़ी जातियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाया है। केवल कुछ जाति ही इसका लाभ ले रही है। अति पिछडों को अलग से आरक्षण दिए बिना इनका सामाजिक और आर्थिक उत्थान नहीं हो सकता। महिलाओं को आरक्षण देने की बात भाजपा ने की, लेकिन महिलाओं में दलित और पिछड़ी महिलाओं को आरक्षण की बात नहीं की गई। भाजपा ओबीसी को केवल ठगने का काम कर रही है। हम वंचितों के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

संसद में अपशब्द बोलने वाले सांसद की सदस्यता समाप्त करने की मांग की। राय ने कहा कि देश में जातीय जनगणना की मांग कांग्रेस कर रही है। भाजपा पर उन्होंने समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में भाईचारा चाहती है। फिशरमैन कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने कहा कि कश्यप, कुम्हार, पाल आदि ऐसी पिछड़ी जातियां हैं जिन्हें ओबीसी के आरक्षण का कोई लाभ नहीं हो रहा है। इन जातियों के न कर्मचारी है न अधिकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अति पिछड़ों को अलग से आरक्षण, जातीय जनगणना सहित छह मांगों को लेकर पैदल मार्च कर राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को ज्ञापन दिया गया। पैदल मार्च में बड़ी संख्या में अति पिछड़ा वर्ग के लोग शामिल रहे। पैदल मार्च जीआईसी से कलक्ट्रेट तक हुआ। राष्ट्रीय सचिव प्रदीप निर्वाल, प्रभारी सहारनपुर मंडल विदित चौधरी, पूर्व मंत्री सईदुज्जमा, जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष तेगबहादुर सैनी, शहराध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ, राकेश पुंडीर, आनंद प्रकाश त्यागी, तारिक कुरैशी, कुलदीप मलिक, रविन्द्र बालियान, शेरबाज पठान, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed