{"_id":"5839d4d54f1c1b967413c434","slug":"exploring-the-business-of-the-house-to-put-the-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में गए कारोबारी का घर खंगाल डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में गए कारोबारी का घर खंगाल डाला
ब्यूरो\ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शादी में गए नमक कारोबारी के बंद पड़े मकान को चोरों ने खंगाला डाला। चोरों ने मकान के कुंडे उखाड़कर चोरों ने लाखों की नगदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले के खुलासे की मांग की है।
नई मंडी कोतवाली के जवाहर कालोनी निवासी संदीप जैन नमक के कारोबारी हैं। सोमवार को वह परिवार सहित दिल्ली में शादी समारोह में शामिल होने गया था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे संदीप परिवार के साथ वापस आया तो देखा कि मकान की लाइट खुली हुई थी, जबकि वह लाइटों को बंद करके गया था। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसके मकान में चोर घुसे हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो वहां कोई नहीं मिला।
चोरों ने मकानों के कुंडों को आरी से काटकर कमरों को खोला रखा था, अंदर रखी अलमारियों का सामान अस्तव्यस्त था। पीड़ित के अनुसार चोर नगदी और जेवर सहित लाखों का सामान चोरी कर ले गए हैं। फ्रिज में रखा खाने का सामान और कोल्ड ड्रिंक पी रखा था। फोरेंसिक टीम और डाग स्कवायड को बुलवाकर मामले की जांच की। काफी तलाश करने के बाद भी चोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के बंद मकानों में चोरी होने की घटनाएं अक्सर होती रहती है, लेकिन पुलिस एक भी चोर को नहीं पकड़ पाई है।