फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Exhibition of paintings of 400 artists organized in SD Inter College

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - एसडी इंटर कॉलेज में लगाई 400 कलाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी

Mon, 25 Sep 2023 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 25 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Exhibition of paintings of 400 artists organized in SD Inter College
एसडी इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रदर्शनी का भ्रमण करते हुए अतिथि। संवाद
---------- मेरठ, सहारनपुर, हरिद्वार, हापुड़, शामली, नैनीताल, बड़ौत के लिए भी
विज्ञापन

- पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप की स्मृति में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप के जन्मदिन पर उनकी स्मृति में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में कलाकारों ने भाग लिया। प्रदर्शनी का उद्घघाटन राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। इस प्रदर्शनी में 400 से अधिक कलाकृति मेरठ, सहारनपुर, हरिद्वार, हापुड़, शामली, नैनीताल, बड़ौत के कलाकारों ने भाग लिया।
विद्यालय के अध्यक्ष महेंद्र कुमार गोयल ने प्रदर्शनी को ऐतिहासिक बताया। विद्यालय के उपाध्यक्ष दिनेश मोहन ने सभी कलाकारों के कार्य की सराहना की। विद्यालय के प्रबंधक सौरभ स्वरूप ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर होते रहने चाहिए। इस अवसर पर कलांगन अध्यक्ष डॉ. महावीर सिंह ने कहा कि शिक्षा में कला का बहुत महत्व होता है। प्रदर्शनी के निर्देशक विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहनपाल सिंह ने भी सराहना की। मंच संचालन राहुल कुमार ने किया।
विज्ञापन

संयोजक डॉ. राजबल सैनी ने बताया कि प्रदर्शनी 26 सितंबर तक दर्शकों के लिए लगातार प्रात: आठ बजे से शाम छह बजे तक निरंतर खुली रहेगी। आयोजन में हरिद्वार से सुभाष चंद्रा, बड़ौत से सचिन सैनी, बुढ़ाना से स्वतंत्र कलाकार सुनील कुमार, सीमा त्यागी, सागर कल्याण, अंजुम, देव सैनी, विनय सैनी, आयुष हिमांशु, दीपांशु, नंदिनी कश्यप, रिधिमा यादव, राधिका सैनी, पायल सैनी, निकिता, साहिल का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed