फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Examiners did not arrive to take the exam, candidates kept waiting

Muzaffarnagar News: परीक्षा लेने नहीं पहुंचे परीक्षक, इंतजार करते रहे गए परीक्षार्थी

Tue, 11 Feb 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Examiners did not arrive to take the exam, candidates kept waiting
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं पर कंट्रोल रूम से निगरानी करते हुए निरीक्षक-स्त्रोत स्वयं
मुजफ्फरनगर। जिले में यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई । सोमवार को 37 विद्यालयों में आधी अधूरी तैयारी के साथ प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित हुई। कहीं परीक्षक देर से पहुंचें तो कहीं पहुंचे ही नहीं। परीक्षार्थी परीक्षकों का इंतजार करते रहे। अंक अपलोड करने में इंटरनेट ने खूब नखरे दिखाए और परेशानी हुई।
विज्ञापन

परीक्षाओं के पहले दिन परीक्षकों को बोर्ड द्वारा निर्धारित एप को डाउनलोड करने और छात्रों का विवरण दर्ज करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्कुलर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बनाएं गए कंट्रोल रूम से शिक्षकों ने परीक्षाओं की कडी निगरानी की।
विज्ञापन

कंट्रोेल रूम के नोडल अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार कराई जा रही है। कुछ केंद्रों पर भौतिक विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा प्रस्तावित थी लेकिन कुछ केंद्रों पर परीक्षकों के न पहंचने के कारण परीक्षा नहीं हो पाई। इसके अलावा देहात क्षेत्र के केंद्रों पर इंटरनेट स्पीड के चलते दिक्कत हुई। वाईफाई के जरिए समस्या को हल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैदिक पुत्री कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या राजेश कुमारी ने बताया कि परीक्षकों ने पहुंचकर परीक्षा ली और एप पर अंक अपलोड किए। इस बार परीक्षकों को विद्यालय परिसर में उपस्थित रहकर ही मोबाइल एप के माध्यम से पोर्टल पर अंक अपलोड करने थे।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि जिन विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सोमवार को परीक्षकों के न आने के कारण नहीं हुईं हैं उनके लिए बोर्ड को सूचना भेज दी गई है। परीक्षाओं के नजदीक होने के कारण जल्दी ही प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूर्ण करा ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed