{"_id":"638f88390b82705a9513592a","slug":"evm-vvpat-machine-closed-in-strong-room-ssp-tested-the-system-muzaffarnagar-news-mrt6166723125","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: स्ट्रांग रुम में बंद ईवीएम-वीवीपेट मशीन, एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: स्ट्रांग रुम में बंद ईवीएम-वीवीपेट मशीन, एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
नवीन मंडी स्थल पर मतगणना स्थल का निरीक्षण करते एसएसपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। खतौली विधानसभा उप चुनाव के मतदान के बाद सभी ईवीएम-वीवीपैट मशीनें कूकड़ा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में रखी गईं है। यहां सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस का पहरा बैठाया गया है। मंगलवार दोपहर में एसएसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस अधिकारियों के साथ स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सोमवार को उप चुनाव के लिए मतदान हुआ था। सभी ईवीएम-वीवीपैट मशीनों को कूकड़ा मंडी में बनाए स्ट्रांग रुम में मतदान के बाद सुरक्षित रखवा दिया गया था। स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, सिविल पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। अंदर हिस्से में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, बाहरी हिस्से में सिविल पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है। यह सुरक्षाकर्मी तीन शिफ्टों में 24 घंटे तैनात रहेंगे। सीसीटीवी कैमरों से भी स्ट्रांग रुम की निगरानी की जा रही हैं।
मंगलवार दोपहर एसएसपी विनीत जायसवाल ने एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी यातायात कुलदीप सिंह, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार आदि के साथ सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। प्रकाश व्यवस्था, ईवीएम-वीवीपेट मशीन के रखरखाव की व्यवस्था को देखा। एसएसपी ने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए कि सावधानी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करें। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को स्ट्रांग रूम के आसपास ना आने दें। हर छोटी-बड़ी सूचना तत्काल अधिकारियों को दे। इस दौरान सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव, मंडी कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान भी मौजूद रहे। उधर, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने भी दोपहर में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ता कर रहे निगरानी
सभी ईवीएम-वीवीपेट मशीन हालांकि स्ट्रांग रूम में बंद है और बाहर पुलिस का सख्त पहरा भी है। इसके बावजूद रालोद कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम से कुछ दूर बैठकर पहरा दे रहे है।

नवीन मंडी स्थल पर स्ट्रांग रुम की सुरक्षा में तैनात अद्वसैनिक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR