फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Every worker reached among the people as a candidate: Pathak

मुजफ्फरनगर - हर कार्यकर्ता प्रत्याशी बनकर पहुंचे लोगों के बीच : पाठक

Sat, 13 Apr 2024 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 13 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Every worker reached among the people as a candidate: Pathak
- उप मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों के साथ की चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन

फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा के जिला संगठन और चुनाव की कोर समिति के साथ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रचार के आखिर में हर कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनकर लोगों के बीच जाना चाहिए। सरकार की नीतियां लोगों को गिनाने का काम करें। यूपी जैसी कानून व्यवस्था कहीं नहीं है।

शुक्रवार सुबह मेरठ रोड स्थित होटल में भाजपा के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री से मिले। इसके बाद कोर समिति की बैठक हुई। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान भी शामिल हुए। पाठक ने मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की स्थिति की विधानसभावार समीक्षा की। पदाधिकारियों से जाना कि चुनाव में सबसे ज्यादा मजबूती कहां नजर आ रही है। पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि और अधिक मेहनत करें। प्रचार अंतिम चरण में पहुंच रहा है। इस दौरान लोकसभा क्षेत्र प्रभारी नीरज शर्मा, देवव्रत त्यागी, अंचित मित्तल, विनीत कात्यायन, सुभाष वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से की चर्चा
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बृहस्पतिवार रात भोपा रोड स्थित होटल में रुके। इस दौरान उन्होंने जिले के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को बुलाकर उन्हें भाजपा की नीतियों के बारे में बताया। उद्यमी, व्यापारी, अधिवक्ता समेत अन्य लोगों को बुलाकर वार्ता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed