फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Evening-a-story-e Ghazal

मन की बात पर किसी ओर ने कब्जा कर लिया 

Mon, 24 Oct 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 24 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Evening-a-story-e Ghazal
कार्यक्रम का शुभारंभ करते आचार्य प्रमोद कृष्ण। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना कस्बे के एक बैंक्वेट हाल में शनिवार देर रात शाम-ए-दास्तान ओ गजल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शमां जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  उन्होंने देश के प्रधानमंत्री को निशाना बनाते हुए कहा कि वे आप लोगों के साथ मन की बात करने आए थे। लेकिन मन की बात पर तो किसी ओर ने कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन


आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बता रहे हैं जो खुदा का पता, पते की बात है उनका न कोई ठिकना है। हिंदुस्तान में गंगा, जमुना के बीच की मोहब्बत को सभी जानते है। वे यहां भी भाईचारे का पैगाम देने आए हैं।  कुछ ऐसी ताकते हैं जो उन्हें बांटना चाहती हैं।
विज्ञापन


एक ओर देश की सीमा पर तनाव है, तो दूसरी तरफ फिराक परस्त ताकतें देश के अंदर तनाव पैदा करना चाहती हैं। राष्ट्रीय एकता संगठन के अध्यक्ष क़ाजी नदीम अहमद और संगठन के पदाधिकारियों ने मेहमानों का स्वागत किया। जनाब बनज कुमार बनज (जयपुर) ने कहा कि फूलों के संग रह रहा, में माटी का ढेर मुझ में भी आ जाएगी खुशबू देर सवेरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनाब अमीर इमाम (संभल) ने फरमाया कि धूप में कौन किसे याद किया करता है, पर तेरे शहर में बरसात तो होती होगी।। जनाब अहमद अल्वी (मेरठ), डॉ. रहमान मुसव्विर (दिल्ली ), जनाब मनोज अजहर (ठाकुर द्वारा) ने भी अपनी गजल से दर्शकों को प्रभावित किया।


डॉ. बकुल देव (जयपुर ) ने फरमाया कि हविस शामिल है थोड़ी सी दुआ में, अभी इस लौ में हल्का सा धुआं है, नया इक ख्वाब देखें और रोयें, अब इतनी ताब आंखों में कहां है। जनाब अकमल राही, जनाब अफजाल फ़ाजिल, जनाब गुलजार बुढ़ानवी, जनाब गोहर जमाली , जनाब तारिक़ उस्मानी जनाब सागर सैनी और अजहर इकबाल ने भी अपने गजल से नवाजा। गोई का संचालन अजहर इकबाल और मुशायरे का संचालन प्रो. रेहमान मुसव्विर ने किया मुशायरे की अध्यक्षता डॉ. अकमल रही ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed