फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Evaluation of UP Board answer sheets from today

Muzaffarnagar News: आज से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Fri, 17 Mar 2023 06:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of UP Board answer sheets from today
05 केंद्र बनाए गए हैं मूल्यांकन के लिए शहर में
विज्ञापन

3.5 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिका जांची जाएंगी दसवीं और 12वीं की
2.5 लाख से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से शुरु होगा। मूल्यांकन के लिए शहर में पांच केंद्र बनाए गए हैं। जिले में दसवीं और 12वीं की साढ़े तीन लाख से अधिक उत्तर पुस्तिका जांची जाएगी, जिनमें से ढ़ाई लाख से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी है। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि इस्लामिया इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और राजकीय इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। सभी केंद्रों पर कुल तीन लाख 62 हजार 190 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचेंगी। शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक दो लाख 63 हजार 513 पुस्तिकाएं पहुंच चुकी थी। अभी 98 हजार 677 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचनी बाकी हैं।


हाईस्कूल की 50 और इंटर की 45 कापियां जांचनी होंगी एक दिन
एक परीक्षक का एक दिन में हाईस्कूल की 50 और इंटरमीडिएट की 45 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने का लक्ष्य है। अगर निर्धारित संख्या से बहुत ज्यादा और बहुत ही कम कॉपियां चेक की गई तो परीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक कक्ष में तीन टीमें रहेंगी।
विज्ञापन



इस तरह होगा मूल्यांकन
हाईस्कूल / इंटरमीडिएट संख्या
इस्लामिया इंटर कॉलेज 87140
एसडी इंटर कॉलेज 63824
चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज 59195
राजकीय इंटर कॉलेज 71800
डीएवी इंटर कॉलेज 80231
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed