{"_id":"6417159b9263ba7819087f29","slug":"evaluation-of-35-thousand-copies-on-second-day-315-examiners-absent-muzaffarnagar-news-c-14-1-160230-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दूसरे दिन 35 हजार कॉपियों का मूल्यांकन, 315 परीक्षक गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दूसरे दिन 35 हजार कॉपियों का मूल्यांकन, 315 परीक्षक गैरहाजिर
विज्ञापन
मूल्याकंन केद्र का निरीक्षण करते डीआईओएस।
गैरहाजिर प्रधान परीक्षक और परीक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण
डीआईओएस ने किया पांचों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दूसरे दिन 35 हजार से ज्यादा कॉपी चेक की गई। 315 परीक्षक गैरहाजिर रहे। डीआईओएस ने पांचों केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, गैरहाजिर रहे प्रधान परीक्षक और परीक्षकों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
मुजफ्फरनगर शहर के पांचों केंद्रों पर रविवार को भी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इस्लामिया इंटर कॉलेज में 5055, एसडी इंटर कॉलेज में 2692, छोटू राम इंटर कॉलेज में 10 हजार 527, राजकीय इंटर कॉलेज में 7476 और डीएवी इंटर कॉलेज में 9470 पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। दूसरे दिन 11 प्रधान परीक्षक और 304 परीक्षक गैरहाजिर रहें। इनमें पांच प्रधान परीक्षक एसडी और छह प्रधान परीक्षक डीएवी के अनुपस्थित रहें। दो दिनों में कुल 54 हजार 417 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है।
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने पांचों केंद्रों का निरीक्षण किया। बताया कि गैरहाजिर रहे परीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब ना मिलने पर इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इनका वेतन भी काटा जाएगा।