{"_id":"65cfa4dd1568b4c0050ae9b9","slug":"ethnic-conflict-among-two-sides-seven-injured-including-woman-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-117081-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दो पक्षों में जातीय संघर्ष, महिला सहित सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दो पक्षों में जातीय संघर्ष, महिला सहित सात घायल
Fri, 16 Feb 2024 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
- रास्ते में खड़ी बुग्गी हटाने को लेकर आमने-सामने आए दोनों पक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। बुड्ढ़ाखेड़ा गांव में देर रात दो पक्षों में मामूली बात पर जातीय संघर्ष हो गया। घटना में दोनों पक्षों की तरफ से महिला समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
शुक्रवार को अनुसूचित जाति के लोगों की आलू की बुग्गी सड़क पर खड़ी थी। दूसरी तरफ से रास्ते पर ट्रैक्टर लेकर राजपूत समाज के युवक आ रहे थे। रास्ते में बुग्गी खड़ा करने पर उन्होंने ऐतराज किया। बुग्गी हटाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बुग्गी हटाने में देर होने पर दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों समाज के लोग आमने-सामने आ गए। काफी देर तक हंगामे के बाद मारपीट शुरू हो गई। गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर थाना प्रभारी जसबीर सिंह फोर्स को लेकर घटनास्थल पर पहुंचें। उन्होंने मौके पर सिथति को संभाला। दोनों पक्षों के अनिल, अमित, जयद्रथ, सूरजपाल और बबली घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। गंभीर हालत में अनिल और अमित को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
दूसरे पक्ष का मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थिति साफ होगी। थाना प्रभारी ने बताया मामूली बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ है। मेडिकल के बाद तहरीर आने के बाद मुकदमा कायम कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। गांव में फिलहाल कोई तनाव नहीं है। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ सदर राजू कुमार साव का कहना है कि दोनों पक्षों को चोटें आई हैं। पूछताछ की जा रही है।