फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Equipment kept in the municipality is turning into junk.

Muzaffarnagar News: कबाड़ में तब्दील हो रहे नगर पालिका में रखे उपकरण

Wed, 20 Dec 2023 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Equipment kept in the municipality is turning into junk.
खतौली। नगर पालिका की लापरवाही के चलते पालिका परिसर में पड़े लाखों रुपये कीमत के उपकरण कबाड़ में तब्दील हो रहे हैं। वहीं सफाई व्यवस्था में भी मुश्किलें खड़ी हो रही हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका में 12 मिनी ट्रीपर, 1 डंफर, 1 जेसीबी, 1 लोडर, 25 हाथ की रिक्शा, 20 हाथ रेहड़ी, एक मोबाइल टॉयलट और 15 अस्थाई शौचालय समेत अन्य उपकरण हैं। इन उपकरणों की मदद से 62 आउट सोर्सिंग कर्मचारी, 49 संविदा कर्मचारी और 78 नियमित कर्मचारी नगर में सफाई व्यवस्था को संभालते हैं। इनके अलावा सफाई व्यवस्था में काम आने वाले वाहन, हाथ रेहड़ी समेत अन्य उपकरण पालिका प्रांगण में खड़े धूल फांक रहे हैं। उपकरण धीरे-धीरे कबाड़ में तब्दील हो रहे हैं।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान काम आने वाले अस्थायी शौचालयों को प्रांगण में बेतरतीब तरीके से फेंका गया है। प्रांगण में पड़े शौचालय अब टूटने लगे हैं। इसके अलावा वहां खड़ी कूड़ा उठाने वाली टाटा मैजिक गाड़ियां भी छोटी मोटी खामी के चलते खड़ी हुई हैं। इन गाड़ियों में कब मिस्त्री का हाथ लगेगा और यह कामयाब होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------------
खराब पड़े वाहनों काे ठीक कराया जाएगा
नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक चौधरी नेपाल सिंह का कहना है कि नगर पालिका में खराब खड़े कूड़ा उठाने वाले वाहनों की मरम्मत करा कर प्रयोग में लिया जाएगा। अस्थाई शौचालयों समेत वहां पड़े अन्य उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed