फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Environment of industries being created in the district: DM

जिले में बनाया जा रहा उद्योगों का माहौल: डीएम

Wed, 21 Dec 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Environment of industries being created in the district: DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफफरनगर। डीएम चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि जिले में उद्योगों का माहौल बनाया जा रहा है। उद्योगों में आने वाली समस्याओं को तत्काल दूर किया जा रहा है। उद्योगों के बढ़ने से रोजगार के अवसर बढेे़ंगे।
कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि जनपद में उद्योगों को बढ़ावा दिये जाने के लिये उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। मानक पूर्ण करने पर नए उद्योगों की स्थापना में सहयोग करें। उन्होंने विद्युत निगम व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारित कराएं। बैठक में बताया गया कि जानसठ रोड, भोपा रोड, जौली रोड पर पेड़ों की समस्या है। वन विभाग की ओर से बताया गया कि पेड़ों का कटान का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन

हिंडन नदी की स्वच्छ अविरल प्रवाह एवं औद्योगिक प्रदूषण उत्प्रवाह की रोकथाम की परिचर्चा करके प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी को दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा आईआईए, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट फोरम, फेडरेशन ऑफ मुजफ्फनगर, कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, स्वास्तिक पेस्टी साइड लिमिटेड के उद्यमियों ने जिलाधिकारी को समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम वित्त अरविंद कुमार मिश्र, उपायुक्त उद्योग परंहस मौर्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed