फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Entrepreneurs raised the problem of potholes in the roads

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - उद्यमियों ने उठाई सड़कों में गड्ढों की समस्या

Tue, 17 Oct 2023 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 17 Oct 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs raised the problem of potholes in the roads
- उद्योग बंधु की बैठक में सरकार की योजनाओं की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का समय से निस्तरण होना चाहिए। उद्यमियों ने सड़कों में गड्ढों की समस्याओं को प्रशासन के समाने रखा।
विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में एकल खिड़की योजना, निवेश मित्र योजना की समीक्षा की गई, जिसमें श्रम विभाग, एक्साइज विभाग, विद्युत विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सरकारी अनुदान परक विभागीय योजनाओ, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व संधावली रेलवे अंडर पास, यूपीसीडा आदि पर गहन समीक्षाा की गई तथा सम्बन्धित अधिकारियों को समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। डीएम के समक्ष उद्यमियों ने सड़को के गड्ढे संबंधी समस्याओं से भी अवगत कराया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एक्सईएन पीडब्लूडी को समस्या के निस्तारण के दिशा-निर्देश दिए। बैठक में औद्योगिक संगठनों द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन एवं बिजली विभाग से संबंधित अन्य समस्याएं भी उठीं। डीएम ने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि उद्यमियों की समस्याओं का समय से निस्तारण हो। बैठक में सीडीओ संदीप भागिया, उपायुक्त उद्योग जैस्मिन सहित उद्यमी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed