{"_id":"614615438ebc3e35fb334a10","slug":"enlightened-class-conference-has-started-in-muzaffarnagar-bjp-leader-karmaveer-said-the-government-has-worked-on-curbing-crimes-and-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का शुभारंभ: भाजपा नेता कर्मवीर बोले- सरकार ने अपराधों पर अंकुश और भ्रष्टाचार पर किया बड़ा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का शुभारंभ: भाजपा नेता कर्मवीर बोले- सरकार ने अपराधों पर अंकुश और भ्रष्टाचार पर किया बड़ा काम
Sat, 18 Sep 2021 10:05 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:05 PM IST
सार
भाजपा नेता कर्मवीर ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपराधों पर अंकुश लगाने और भ्रष्टाचार को रोकने का बड़ा काम किया है।
विज्ञापन
मंच से बोलते भाजपा नेता कर्मवीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपराधों पर अंकुश लगाने और भ्रष्टाचार को रोकने का बड़ा काम किया है। अयोध्या में भव्य मंदिर इसी सरकार के कार्यकाल में बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी वर्ग के लिए सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति को अगले वर्ष से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में शनिवार को भोपा रोड पर एक बैंक्वेट हॉल में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का शुभारंभ प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। मुख्य वक्ता प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। देश की सीमाएं सुरक्षित बनाने का काम किया है। शिक्षा व मेडिकल के क्षेत्र में नए संस्थान विकसित किए जा रहे हैं। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा भाजपा के शासनकाल में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ। भाजपा सरकार द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रदान किया गया। भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण का सपना साकार हो रहा है। प्रदेश में विदेशी कंपनियां उत्साह के साथ नित नए उद्योग स्थापित कर रही हैं। भाजपा सरकार में किसानों, मजदूरों एवं व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाईं जा रही हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश: युवती ने 'दिल' देकर ली जान, खुला प्रेमी की हत्या राज, दूसरे प्रेमी ने उगला
इस अवसर पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि देश में आतंकवाद समाप्त करने तथा देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बखूबी कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन सदर विधानसभा क्षेत्र के संयोजक कांति राठी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्यमी भीमसेन कंसल ने की।
यह भी पढ़ें: बिजनौर आएंगे सीएम योगी: मेडिकल कॉलेज की देंगे सौगात, सफाई से चमक उठा शहर, तैयारियों में जुटे अधिकारी
इसके अलावा इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अशोक बाठला, जिला संयोजक भूदेव सिंह, कुंजबिहारी अग्रवाल, अमित गगनेजा, सुरेंद्र अग्रवाल, रामकुमार सहरावत, डॉ. सुभाषचंद शर्मा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, श्रीमोहन तायल, रेणु गर्ग, डॉ. सुनीता गौड़, डॉ. कंचनप्रभा शुक्ला, प्रेरणा मित्तल के अलावा आदि मौजूद रहे।