फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Energy Corporation initiative to prevent accidents and power theft

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - हादसे और बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम की पहल

Thu, 22 Feb 2024 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 22 Feb 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Energy Corporation initiative to prevent accidents and power theft
विकास की बात:
विज्ञापन

- जिले में ओपन तार बदलने, जर्जर तार हटाने का कार्य जारी
- प्रदेश सरकार ने योजना के क्रियान्वयन के लिए 200 करोड़ जारी किए
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बिजली के खुले तारों के कारण होने वाले हादसों और कटिया के माध्यम से होने वाली बिजली चोरी रोकने को सरकार ने पहल की है। नंगे तार की जगह केबल डालने का जिले में अभियान चल रहा है। इसके लिए सरकार ने 200 करोड़ जारी किए हैं।
जिले में बिजली चोरी की शिकायतें प्रारंभ से ही रही है। कुछ लाइनों पर 30 से 40 प्रतिशत तक का लाइनलॉस रहा है। बिजली चोरी रोकने के लिए शासन स्तर से ही लगातार मंथन होता रहा है। बिजली चोरी का कारण यह रहा है कि कुछ स्थानों पर लोग अपने घर के सामने के नंगे तार पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते रहे हैं। कई बार ये ओपन तार हादसों का बड़ा कारण भी बनते रहे हैं। नंगे तार के कारण हादसों का शिकार भी होना पड़ता है।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने पूरे जिले में नंगे तार हटाने का अभियान चलाया है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 200 करोड़ जारी किया है। इस अभियान में ओपन तार हटाकर बंद केबल लगाया जा रहा है। इससे बिजली चोरी और हादसे का डर खत्म हो रहा है। इसी के साथ कुछ स्थानों पर जर्जर तार भी बदले जा रहे हैं। गांवों में सिंचाई और घर की बिजली अलग-अलग की जा रही है। एसई नगर एसके अग्रवाल का कहना है कि कार्य तेजी के साथ चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने 30 प्रतिशत कार्य पूरा कर दिया
अधीक्षण अभियंता नगर एसके अग्रवाल का कहना है कि विद्युत विभाग का पूरा प्रयास है कि लाइनलॉस कम किया जाए। बिजली चोरी हर हाल में रोकी जाए। ओपन तारों के कारण होने वाले हादसे भी रुके। इसी के चलते ओपन तार के स्थान पर केबल डालने का अभियान पूरे जिले में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed