फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Encroachment removed in Muzaffarnagar

अतिक्रमण हटाने पर भड़का आक्रोश, बिना नंबर के वाहनों पर हुई कार्रवाई

Fri, 14 Apr 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 14 Apr 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed in Muzaffarnagar
अतिक्रमण हटवाते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
शहर में डीएम और एसएसपी ने टीम के साथ अतिक्रमण पर डंडा चलाया। दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त किया गया। अतिक्रमण हटाने पर लोगों का आक्रोश भड़क गया। भारी पुलिस फोर्स के कारण किसी की एक नहीं चली। साथ ही बिना नंबर के दौड़ रहे वाहनों के चालान काटकर सीज किए गए। मीनाक्षी चौक पर दूल्हे के लिए सजाई जा रही कार को भी सीज कर दिया गया। सड़क पर उतरी अधिकारियों की फौज को देख अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने करीब 24 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला है।
विज्ञापन

     
डीएम डीके सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने नगर पालिका कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों को साथ लेकर जनपद में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दोनों अधिकारियों ने कचहरी मार्ग से झांसी की रानी चौेक होते हुए मीनाक्षी चौक, सदर तहसील तक ताबडतोड़ अभियान चलाया। कचहरी मार्ग पर दुकानों के बाहर रखे फ्लैक्स बोर्ड, मेज-कुर्सी और अन्य सामान को नगर पालिका की टीम ने जब्त किया।
विज्ञापन


इसे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। यहां पर आधा दर्जन से अधिक व्यापारियों को चेतावनी देकर चालान काटा गया। इसके बाद मीनाक्षी चौक रोड़ पर भी अभियान चला। यहां पूर्व में हुई कार्रवाई को बेअसर देख आला अफसर भड़क गए। तत्काल दुकानों के बाहर रखे सामान,  आड़े-तिरछे खड़े वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान दुकान पर दूल्हों के लिए सज रहीं कारों भी नहीं बख्शा गया। वहीं, एसएसपी बबलू कुमार ने  बिना नंबर के दौड़ रहे वाहनों की चेकिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध रूप से चलाए जा रहे वाहनों का चालान काटने के साथ ही सीज की कार्रवाई की गई। नगर पालिका की टीम ने अभियान के दौरान करीब 20 से अधिक दुकानदारों पर अतिक्रमण के आरोप में जुर्माना लगाया। करीब 25 हजार रुपये जुर्माने के वसूले गए। अधिकारियों की कार्रवाई से दुकानदारों, वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। डीएम ने कहा कि दुकानदार अपने सामान को सीमित दायरे में रखें, ताकि यातायात जाम की समस्या न हो सके। साथ ही नगर पालिका के अधिकारियों को भी कड़ी हिदायत दी गई है।       


वाहनों की तलाशी  लेें पुलिस कर्मी      
एसएसपी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रत्येक चौराहे से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी के निर्देश दिए। पुलिस ऽमयों को बिना जांच पड़ताल के वाहन नहीं जाने के फरमान सुनाए। बिना नंबर और नंबर प्लेट पर अक्षरों के अलावा अन्य चीजें लिखे वाहनों को तत्काल पकड़े और कार्रवाई की जाए। डीएम ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है। साथ ही नगर के 45 वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed