{"_id":"660b12b1dc3b539d4b001c94","slug":"encounter-with-battery-thief-gang-one-injured-another-ran-away-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-119800-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मेरठ के लिए ...\nबैटरे चोर गिरोह से मुठभेड़, एक घायल, दूसरा भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मेरठ के लिए ... बैटरे चोर गिरोह से मुठभेड़, एक घायल, दूसरा भागा
Tue, 02 Apr 2024 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
- पुलिस ने सेंट्रो कार और चोरी किए गए 23 बैटरे बरामद किए
- पकड़ा गया बदमाश मेरठ के लिसाड़ी गेट के मोहल्ला लक्खी नगर का निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे किनारे जंगल में सोमवार रात में नई मंडी कोतवाली पुलिस की सेंट्रो कार सवार मोबाइल फोन टावरों से बैटरे चोरी करने वाले गिरोह के बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फायरिंग करते हुए जंगल में फरार हो गया। पुलिस ने चोरी किए 23 बैटरे बरामद किए हैं।
रात के समय नई मंडी कोतवाली पुलिस दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बिलासपुर कट के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक सैंट्रो कार को रुकवाने का इशारा किया, तो चालक ने कार को हाईवे से नीचे कच्चे मार्ग पर उतार कर दौड़ाना शुरू कर दिया। घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक बदमाश कार से उतर कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दूसरा बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे कार व तमंचा बरामद कर गिरफ्तार कर लिया।
सीओ मंडी रूपाली राव भी मौके पर पहुंचीं। उन्हाेंने बताया कि मुठभेड़ में मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट के मोहल्ला लक्खी नगर निवासी जावेद पुत्र इलियास पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। कार में मोबाइल फोन के टावर से चोरी किए 23 बैटरे बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। बदमाश पर एक दर्जन से अधिक मोबाइल फोन टावरों से बैटरे व अन्य सामान चोरी करने के कई मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग कर रही है।