{"_id":"600091b88ebc3e33dd74a4ae","slug":"employment-fair-organized-in-shriram-college-today-muzaffarnagar-news-mrt520557965","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन आज
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में शुक्रवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और कौशल विकास मिशन के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
सीडीओ आलोक यादव ने बताया कि रोजगार मेेले में आने वाले अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए काउंटर रहेगा। उनकी सुविधा के लिए एक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। इस रोजगार मेले में रोजगार के अवसर प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी जो कम से कम कक्षा-8, कक्षा-10, कक्षा-12, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीबीए एमबीए, आईटीआई, पॉलीटेक्निक डिप्लोमा इत्यादि पास हो तथा 18 से 35 वर्ष के आयु के हो। प्रात: 10 बजे से श्रीराम कॉलेज, परिक्रमा मार्ग के परिसर में पहुंचे। रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 40 कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है, जिसमेे लगभग सात हजार व्यक्तियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। सेवायोजन के अलावा अभ्यर्थी जनसेवा केंद्र या कंप्यूटर सेंटर पर जाकर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में साक्षात्कार को अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों को अवश्य साथ लाएं।