फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Emotion from cultural presentations

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया भाव विभोर

Sat, 15 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Emotion from cultural presentations
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया भाव विभोर
विज्ञापन

मीरापुर: सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्र-छात्राओं ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपभोक्ता फोरम बिजनौर के चेयरमैन सुधीर कुमार व विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक भगवंत इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी डा. राघव मेहरा रहे। वार्षिकोत्सव की थीम ‘यादें सुनहरे पलों की’ रही। विद्यार्थियों ने पुलवामा हमले की घटना की प्रस्तुति दी। लुंगी डांस, मैं तो सूपरमैन, हम तो हैं आंधी, जूबी-डूबी आदि गानों पर नृत्य प्रस्तुति दी गई। विद्यालय निदेशक डा. विशाल जैन ने कहा कि इस स्पर्धा के युग में कड़ी मेहनत करके ही अपना लक्ष्य पाया जा सकता है। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्कूल की शिक्षा व समाज, माता-पिता के सहयोग से ही हम तरक्की के मार्ग पर पहुंचते हैं। प्रधानाचार्य शैली गांधी ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इस अवसर पर नगर पंचायत जानसठ के अध्यक्ष प्रविंद्र कुमार भड़ाना, नवीन सैनी, सरदार जसविंद्र सिंह सहोता, प्रमिला शर्मा, साक्षी शर्मा, सभासद इदरीस, सलीम, सरताज, बहादुर, विनय प्रजापति, डा. कावेंद्र यादव, आभा गुप्ता, मयंक पाराशर, कमल प्रकाश आर्य आदि मौजूद रहे। संचालन महक, आनंद व अंशिका ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed