{"_id":"59a0470d0752487ff40ffa1fa0060690","slug":"elusive-assassin-how-to-get-justice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारे पकड़ से दूर, कैसे मिलेगा इंसाफ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारे पकड़ से दूर, कैसे मिलेगा इंसाफ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। छात्र आशु हत्याकांड में पीड़ित परिवार को पुलिस की ओर से आश्वासन के सिवा कोई न्याय नहीं मिल रहा है। ऐसे में हत्यारों पर क्या कार्रवाई होगी। हत्यारे पकडे़ नहीं जाएंगे तो, पीड़ित को कैसे न्याय मिल सकेगा। पुलिस ने मात्र एक हत्यारोपी को जेल भेजा, वह भी लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा था।
पुलिस प्रशासन से मृतक छात्र आशु के गमजदा पिता ओमप्रकाश और उसके परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद नहीं लग रही है। इस तरह से आम जनता का भी पुलिस पर से विश्वास ही उठ जाएगा। छात्र आशु के साथ कुकर्म करने के बाद जिस बेरहमी से ईंट व पत्थरों से सिर कुचलकर उसको मार डाला गया।
घटनास्थल व शव की हालत देखकर पता चलता था कि छात्र की हत्या करने में एक या दो युवकों का हाथ नहीं हो सकता है। जबकि पुलिस छात्र हत्या में एक और खानाबदोश के शामिल होने की बात कह रही है। पुलिस की बात लोगों के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
छात्र हत्याकांड के खुलासा में पुलिस ने अभी तक अपना कोई हाथ पांव नहीं मारा है। शुक्रवार रात आठ बजे लोगों ने खुद हत्यारोपी इब्राहिम को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने रातभर उसको थाने में बैठाए रखा। शनिवार सुबह थाने में लोगों ने हंगामा किया तो पुलिस ने इब्राहिम से सख्ती से पूछताछ की थी। लोगों के दबाव से ही छात्र आशु का शव बरामद हो सका।
पुलिस ही हीलाहवाली कार्रवाई के विरोध में लोगों को छात्र के हत्यारों को पकड़ने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा। लोगों को दो दिन तक हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरना पड़ा। अगर छात्र के हत्यारे पकडे़ नहीं जाएंगे, तो पीड़ित परिवार को न्याय कैसे मिल सकेगा। पुलिस ने छात्र हत्याकांड में हत्यारोपी इब्राहिम को ही नामजद किया। पुलिस का इसी तरह का पीड़ितों के साथ रवैया रहा तो, पुलिस आम जनता में अपना विश्वास ही खो देगी।
जाम लगाने में केस दर्ज होने पर गुस्सा
खतौली (ब्यूरो)। आशु हत्याकांड में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने तथा हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जाम लगाने के मामले में पुलिस ने पांच को नामजद करते हुए 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
मोहल्ला शिवपुरी के छात्र आशु का शनिवार को शव मिलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। गुस्साए लोगों ने थाने के सामने जाम लगाकर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया था। पुलिस ने जाम लगाने के आरोप में पांच लोगों को नामजद कर 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ जाम लगाने का मुकदमा दर्ज किया था।
केस दर्ज होने पर लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। लोगों ने कहा यदि पुलिस ने जाम लगाने में नगर के एक भी व्यक्ति को गिरफ्तार किया तो, इसके गंभीर परिणाम होंगे। कुछ नेताओं ने इस संबंध में एसएसपी से मिल कर उनसे मुकदमा वापस लेने की मांग की है।