फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electricity towers will not be allowed to be installed before compensation

Muzaffarnagar News: मुआवजे से पहले विद्युत टावर नहीं लगने देंगे

Wed, 01 Feb 2023 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:24 PM IST
विज्ञापन
Electricity towers will not be allowed to be installed before compensation
किसानों ने मथेड़ी के जंगल में विद्युत टावर लगाने के मामले में एसडीएम से की वार्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव मथेड़ी के जंगल में विद्युत टावर लगाने के मामले में बुधवार को एसडीएम से किसानों ने वार्ता की। किसानों ने साफ कह दिया कि जब तक उनको मुआवजा नही मिल जाता, टॉवर नहीं लगाने देंगे। एसडीएम ने मुआवजे के बारे में चार दिन का समय मांगा है।
एक सप्ताह पहले विद्युत निगम के कर्मचारी मथेड़ी के जंगल में टावर लगाने का काम कर रहे थे। मामले की जानकारी पर भैसी निवासी प्रधान अमित अहलावत, भाकियू तोमर के ब्लाक अध्यक्ष विशाल अहलावत भी मौके पर पहुंच गए थे। किसानों ने टावर का काम बंद करा दिया था। कहना है कि जब तक उनका मुआवजा तय नहीं होगा तब तक टावर नहीं लगाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसी मामले को लेकर तहसील में एसडीएम जीत सिंह राय ने किसानों से बातचीत की। एसडीएम ने चार दिन का समय मांगते हुए टावर का काम शुरू किए जाने के लिए कहा। किसानों ने मुआवजा न मिलने तक काम न करने देने की बात कही। बैठक में ईएक्सएन ट्रांसमिशन मुजफ्फरनगर विकास, एसडीओ गुलशन, बीडीओ शमा सिंह, अमित अहलावत प्रधान, विशाल अहलावत, किसान जितेंद्र सिंह, नकुल अहलावत, विक्रांत, संजीव, प्रवीण, प्रमोद, बालेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed