फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electricity corporation caught electricity theft in 20 houses

विद्युत निगम ने 20 घरों में बिजली चोरी पकड़ी

Wed, 16 Jun 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation caught electricity theft in 20 houses
मुजफ्फरनगर। विद्युत विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर सुबह चार बजे सूजडू की कुंगर पट्टी, मोहल्ला दीन मोहम्मद, लिकड़ा चौक, जामियानगर क्षेत्र में 20 घरों में विद्युत चोरी पकड़ी। सभी के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पंकज कुमार के निर्देश पर उपखंड अधिकारी प्रणव चौधरी, प्रवर्तक दल के निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह, जेई राजेश कुमार आदि ने मंगलवार सुबह के समय विद्युत चोरी पकड़ने का अभियान चलाया। इसके तहत 20 व्यक्तियों के घरों में सीधे बिजली चोरी पकड़ी। इनके खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 में प्राथमिकी विद्युत थाने में दर्ज करा दी गयी है। अधीक्षण अभियंता विद्युत नगरीय वितरण मंडल वीके मिश्र ने बताया कि इस अभियान में अब तक 48 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed