फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election vote counting will take place in 26 rounds on June 4.

Muzaffarnagar News: चार जून को 26 राउंड में होगी चुनाव मतगणना

Fri, 24 May 2024 04:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Election vote counting will take place in 26 rounds on June 4.
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। चार जून को नवीन मंडी स्थल पर जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्र की अलग-अलग मतगणना होगी।सबसे अधिक 26 राउंड में बुढ़ाना विधानसभा की मतगणना होगी। इसके अलावा सभी विधानसभा में 23 और 24 राउंड मतगणना होगी।
विज्ञापन

जिले की चार विधानसभा खतौली, मुजफ्फरनगर, चरथावल और बुढ़ाना मुजफ्फरनगर लोकसभा में है। दो विधानसभा क्षेत्र मीरापुर और पुरकाजी बिजनौर लोकसभा में है। सबसे ज्यादा वोट जिले की बुढ़ाना विधानसभा में है। यहां सबसे देर तक 26 राउंड में मतगणना होगी। जिला प्रशासन ने प्रत्येक विधानसभा में 14 टेबल एक साथ लगाने का निर्णय लिया है। प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारी मतगणना करने वाले और चार उनके सहयोगी अलग से रहेंगे, जो ईवीएम लेकर आने से स्ट्रांग रूम में वापस ले जाने तक का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 14 टेबल पर एक साथ मतगणना होगी। इस प्रकार बुढ़ाना विधानसभा की मतगणना 26 राउंड में पूरी हो पाएगी। चरथावल की 23 राउंड में, पुरकाजी की 23 राउंउ में, मुजफ्फरनगर की 24 राउंड में, खतौली की 23 और मीरापुर की मतगणना 24 राउंड में पूरी होगी। पूरे जिले में कुल 1972 बूथ हैं, जिनकी मतगणना होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed