फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election screws: Police crackdown at the houses of history-sheeters

चुनावी शिकंजा: हिस्ट्रीशीटरों के घर पुलिस की ठक-ठक

Sun, 16 Jan 2022 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Election screws: Police crackdown at the houses of history-sheeters
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए कवायद तेज कर दी है। हिस्ट्रीशीटरों पर नजर तिरछी करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने नया माइक्रोप्लान बनाया है। जिसे पुलिस की ठक ठक का नाम दिया है। इसके तहत पुलिस टीम हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंच कर दस्तक दे रही है। पड़ताल की रही हैं, कि हिस्ट्रीशीटर इन दिनों क्या कर रहे हैं। वह किस दल या प्रत्याशी के साथ जुड़े है। वह खुराफात करने का इरादा तो नहीं रखते। इसके लिए हिस्ट्रीशीटर के परिजनों से गहनता के साथ पूछताछ कर डाटा जुटाया जा रहा है। चेेतावनी भी दी रही है कि यदि खुराफात की तो सख्त कार्रवाई होगी। एसएसपी ने कहा कि विधान सभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने व सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न कार्रवाई की जा रही हैं। हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी-तस्दीक कराना भी इसी का हिस्सा है। सभी हिस्ट्रीशीटरों के आचरण व गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस चेतावनी भी दे रही है।
विज्ञापन

दिन-रात हो रही ठक-ठक
हालांकि, अभी चुनाव की तिथि दूर है। लेकिन पुलिस चुनाव से पहले सुरक्षा में कोई कसर-बाकी नहीं छोड़ना चाहती। इसके चलते ही हिस्ट्रीशीटर की निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस कर्मी अपने क्षेत्र में रहने वाले हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंच कर जानकारी एकत्र कर रहे है।
विज्ञापन

एक तीर से कई निशाने
एसएसपी ने चुनाव के मद्देेनजर बनाए माइक्रो प्लान से एक तीर से कई निशाने साधे है। एक तो हिस्ट्रीशीटर अपराधी की निगरानी हो रही है, दूसरे उस पर पुलिस का दबाव बन रहा है, कि वह चुनाव में छोटी सी हरकत भी न कर सके। वहीं, संदेश भी दे रहे है, कि चुनाव शांतिपूूर्ण कराने के लिए पुलिस अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां हैं कितने हिस्ट्रीशीटर
शहर कोतवाली-123
नई मंडी-91
सिविल लाइन-69
रतनपुरी-65
भोपा-71
पुरकाजी-66
मंसूरपुर-83
मीरापुर-75
चरथावल-86
रामराज-18
बुढ़ाना-137
जानसठ-84
खतौली-69
शाहपुर-70
भौराकलां-38
ककरौली-42
फुगाना-26
छपार-56
सिखेडा-47
तितावी-68
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed