फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election for the post of zip president in muzaffarnagar

जिपं अध्यक्ष के लिए सीधे मुकाबले की तैयारी

Tue, 15 Jun 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Election for the post of zip president in muzaffarnagar
जिपं अध्यक्ष पद पर दिलचस्प होगा मुकाबला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला होगा। भाजपा और भाकियू के प्रत्याशी में सदस्यों को अपनी ओर मिलाने की होड़ लगी है। भाकियू को यहां सभी विपक्षी दलों का समर्थन प्राप्त है। भाकियू ने अपने समर्थक सदस्यों को अज्ञात स्थान पर भेजना शुरू कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि एक-एक वोट की बोली लग रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भाजपा ने वरिष्ठ नेता डॉ. वीरपाल निर्वाल को प्रत्याशी घोषित किया है। चुनाव लड़ाने की कमान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और जिला संगठन को सौंपी गई है। विपक्ष में शुरू में तो एका नहीं हुआ, लेकिन बाद में चुनाव की कमान अपने हाथ लेकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के तहेरे भाई सतेंद्र बालियान को चुनाव लड़ाने की घोषणा कर दी। सतेंद्र को भाकियू की सदस्यता भी दिलाई गई है। अन्य सभी विपक्षी दल इस जंग में भाकियू के साथ हैं। इनमें मुख्य रूप से रालोद और आजाद समाज पार्टी है। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव अब यहां पूरी पीक पर पहुंच गया है। एक-एक वोट को लेकर जोड़तोड़ चल रही है। भाजपा और भाकियू के खेमे में जो जिला पंचायत सदस्य आ चुके हैं उनको अज्ञात स्थान पर पहुंचा दिया गया है। जो वोट बची हैं उनको लेकर बोली लगाई जा रही है। भाजपा जहां अपने पास 28 सदस्य होने का दावा कर रही है, वहीं भाकियू के समर्थक नेता 23 सदस्यों के समर्थन का दावा कर रहे हैं। कुल 43 जिला पंचायत सदस्य हैं, जिनमें जीत के लिए 22 वोट चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed