फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eight mobiles were stolen in Owaisi's meeting, lawsuit

ओवैसी की सभा में चोरी हुए थे आठ मोबाइल, मुकदमा

Fri, 29 Oct 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Eight mobiles were stolen in Owaisi's meeting, lawsuit
ओवैसी की सभा में चोरी हुए थे आठ मोबाइल, मुकदमा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मदीना चौक पर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन औवेसी की जनसभा में मोबाइल चोरी करने वाले गैंग को थाना सिविल लाइन पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से 8 मोबाइल व एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया है।

बुधवार को मदीना चौक पर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन औवेसी की जनसभा थी। जनसभा के दौरान कई लोगों के मोबाइल चोरी हुए थे। इस मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस से शिकायत की गयी थी। पुलिस ने चोरी हुए मोबाइलों को खोजने के लिए सर्विलांस की मदद ली। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जनसभा से मोबाइल चोरी करने वाले गैंग के आरोपी सुनील बैंसला निवासी गांव चुडियाला थाना मोदीनगर गाजियाबाद, हाल दिल्ली, पारसनाथ निवासी भजनपुरा दिल्ली, महेंद्र निवासी साहबगंज थाना मीरांपुर जिला फरुखाबाद हाल पता सोनिया विहार , दिल्ली व रोहित कुमार निवासी थाना करावल नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी किए 8 मोबाइल व एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed