फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eight crore rupees in salary and promotion of basic teachers

Muzaffarnagar News: बेसिक शिक्षकों के वेतन और पदोन्नति में आठ करोड़ की बंदरबांट

Sat, 25 Mar 2023 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Eight crore rupees in salary and promotion of basic teachers
मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 128 शिक्षकों के वेतन निर्धारण और पदोन्नति में गड़बड़ाझाला सामने आया है। गलत वेतन निर्धारण से शिक्षकों के खाते में 1.66 करोड़ रुपये पहुंच गए, जिनकी वसूली की तैयारी है। पूरा मामला करीब आठ करोड़ रुपये की बंदरबांट का है। बीएसए शुभम शुक्ला ने वित्त एवं लेखाधिकारी की अध्यक्षता में बनी समिति से जांच शुरू कराई है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा में छठे वेतनमान निर्धारण में त्रुटि, मनमाने ढंग से कनिष्ठ को वरिष्ठ के बराबर वेतन दिए जाने और नोशनल (काल्पनिक) पदोन्नति में खेल किया गया। शुरूआती जांच में ही करीब 128 शिक्षकों के खाते में आठ करोड़ रुपये गलत तरीके से भेजे जाने का अनुमान है। गलत वेतन निर्धारण के 58 मामलों में एक करोड़ 66 लाख 66 हजार 221 रुपये की वसूली किए जाने की तैयारी है। इसके अलावा फर्जी नियुक्ति, जीपीएफ और जूते-मौजे के वितरण की भी जांच शुरू करा दी गई है। सहायक लेखाधिकारी प्रवीण कुमार, धर्मेंद्र कुमार और जुबैदा खातून को जांच दी गई है। सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार का कहना है कि जांच चल रही है।
विज्ञापन




अभिलेख उपलब्ध नहीं करा रहा विभाग

बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने जांच शुरू कराई है, लेकिन विभाग जांच टीम को अभिलेख उपलब्ध नहीं करा रहा है। लेखा विभाग ने पत्र लिखा है, लेकिन जूते-मौजों का हिसाब नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वेतन निर्धारण में फंसेंगे बड़े-बड़े

त्रुटिपूर्ण वेतन निर्धारण में विकास खंड से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों की रिपेार्ट लगती है। ऐसे में सवाल यह है कि शिक्षकों का त्रुटिपूर्ण वेतन निर्धारण कैसे हुआ। बेसिक शिक्षा और लेखा विभाग में किस तरह रिपोर्ट तैयार की गई। शिक्षकों से वसूली की तैयारी है, लेकिन सवाल यह है कि करोड़ों रुपये की बंदरबांट के लिए जिम्मेदार कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed