{"_id":"6a174a284bb0630c660ab0c4","slug":"eid-ul-azha-festival-today-district-divided-into-eight-zones-two-super-zones-for-security-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-172253-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ईद उल अजहा पर्व आज, सुरक्षा के लिए जिला आठ जोन, दो सुपर जोन में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ईद उल अजहा पर्व आज, सुरक्षा के लिए जिला आठ जोन, दो सुपर जोन में बांटा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ईद उल अजहा का पर्व आज मनाया जाएगा। सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिले को आठ जोन, दो सुपर जोन व बाइस सेक्टरों में बांटा गया है। पुलिस अधिकारियों ने शाम के समय ईदगाह पर पहुंच कर सुरक्षा व व्यवस्था का जायजा लिया। 107 ईदगाह और 188 मस्जिदों में नमाज अदा कराई जाएगी।
ईद उल अजहा की नमाज सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने आदेश जारी किए है। पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर नजर बनाए रखने व भ्रमण करने के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस मिश्रित आबादी वाले इलाकों में देर शाम से ही भ्रमण करने लगी है। नमाज के दौरान ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। सभी स्थानों पर पुलिस को तैनात किया है। नमाज के दौरान कुछ समय के लिए नगर में शामली रोड पर ईदगाह के पास यातायात को रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अपील की है कि सड़क पर नमाज अदा न करें। खुले में कुर्बानी न करें। कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेषों को गहरे गड्ढे में दबाएं। आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल न करें। कोई भी सूचना हो पुलिस को जरूर दे। ताकि सुरक्षात्मक कदम उठाएं जा सके।