फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Education shows us the path of progress and development: Aruj

शिक्षा हमें तरक्की विकास की राह दिखाती है-अरुज

Wed, 05 Oct 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Education shows us the path of progress and development: Aruj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव ककरौली में अरबइन मजलिस को खिताब करते हुए जौनपुर से पधारे मौलाना डॉक्टर काजिम अरुज ने कहा कि इबादत वह होती है, जो इल्म करा दें। सच्चा इंसान वह है, जो धर्म की राह पर चलना सीख देता हो। पड़ोसी से बड़ा कोई मददगार नहीं होता। शिक्षा हमें तरक्की विकास की राह दिखाती है।
डॉक्टर जिया आलम, नियाज मेहंदी के आवास पर आयोजित मजलिस में डॉक्टर काजिम अरुज ने कहा कि उन्नति हमेशा त्याग मांगती है। जो इंसान अपने बड़ों की सेवा धर्म का पालन नहीं करता, वह कभी ऊपर वाले का प्यारा नहीं हो सकता। धर्म के प्रति हमारी सजगता ही हमें मजबूत बनाती है। इबादत करने वाले कभी फरेबी नहीं हो सकते। दुनिया में आज तक आतंकवाद से कभी किसी का भला नहीं हुआ। देश और कौम पर मर मिटने वाले शहीदों का सम्मान सबसे बड़ा धर्म है। चाहे कोई भी हालात हो, इंसानियत जिंदा रहनी चाहिए। महिला और बेटियों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी हैं। शिक्षा तरक्की का मूलभूत आधार है, इसलिए बेटा-बेटियों में शिक्षा को लेकर फर्क ना करें।
विज्ञापन

कहा कि सच्ची मेहनत हमारे कर्म व्यवहार और धर्म की पहचान कराती है। इसलिए सजगता के साथ धर्म का पालन करें। इस दौरान अली अब्बास, शरबत अब्बास, नजीर कासमी, अख्तर अब्बास, इरम अली, मुमताज चेयरमैन, परवेज हसन प्रधान, जहूर मेहंदी प्रधान, बब्बू मेहंदी आदि मजलिस में मौजूद रहे। वही
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में दिल्ली, नोएडा, मेरठ, कैराना, सहारनपुर, बिजनौर अमरोहा, मुरादाबाद, नगीना, चांदपुर, जोगीपुरा आदि दूरदराज इलाकों से आए शिया समाज के हजारों लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed