फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Easy math paper

आसान आया मैथ का पेपर

Wed, 18 Mar 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Easy math paper
सरकुलर रोड पर परीक्षा केद्र पर पेपर पर चर्चा करतीं सीबीएसई की छात्राएं । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
आसान आया मैथ का पेपर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मंगलवार को सीबीएसई इंटर का गणित की परीक्षा कराई गई। इसके साथ ही इंटर विज्ञान वर्ग की परीक्षाएं संपन्न हो गई। अब 24 मार्च को वाणिज्य वर्ग का पेपर और बुधवार यानि आज हाईस्कूल एसएसटी का अंतिम पेपर होगा।

जनपद में मंगलवार को सीबीएसई इंटर का मैथ का पेपर हुआ। पेपर देकर बाहर आए विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर काफी आसान था। अच्छे नंबर आएंगे। शगुन त्यागी ने बताया कि कई दिनों से पेपर की तैयारी की गई थी। शैली, वैष्णवी, तनु ने बताया कि कोई भी प्रश्न कठिन नहीं आया। आसानी से पेपर हो गया। सभी सवाल कोर्स से आए। आतिफ मोहम्मद और जायर हुसैन ने बताया कि इस पेपर के साथ ही विज्ञान वर्ग की परीक्षाएं संपन्न हो गई अब अन्य कंपीटिशन की तैयारी की जाएगी। उधर, जिले में 18 परीक्षा केंद्रों पर गणित की परीक्षा हुई। कोरोना वायरस का भय दिखाई दिया। सीबीएसई की गाइड लाइन के अनुसार मंगलवार को परीक्षार्थियों का सीटिंग प्लान बदल दिया गया था। पहले जिस कक्ष में एक साथ 30-35 परीक्षार्थी बैठाकर परीक्षा कराई जाती थी, मंगलवार को सीटिंग प्लान बदला मिला। एक कक्ष में केवल दस ही परीक्षार्थी बैठाए गए। बुधवार यानि आज हाईस्कूल एसएसटी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed