फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   E-rickshaw drivers are charging fares arbitrarily

मनमानी कर किराया वसूल रहे ई-रिक्शा चालक

Tue, 31 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers are charging fares arbitrarily
मुजफ्फरनगर। शहर में दौड़ाए जा रहे कुछ ई-रिक्शा के चालकों ने किराया बढ़ा दिया है। जिस कारण ई-रिक्शा का सफर महंगा हो गया है। चालक मनमाना किराया वसूल रहे है। कई बार तो चालकों और लोगों में कहासुनी भी हो चुकी है। पचैंडा रोड, अलमासपुर, सुरेंद्र नगर , कूकडा मंडी व सूजडू मार्ग से गुजरने वाले लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग में 42 सौ ई-रिक्शा पंजीकृत है। जबकि लगभग सात हजार से ज्यादा ई-रिक्शा शहरी क्षेत्र में फर्राटा रही है। प्रति यात्री दस रुपये किराया लेना शुरू किया था, लेकिन शहर में नए रूट प्लान के बाद से कुछ ई-रिक्शा चालक मनमानी करते हुए मर्जी से किराया वसूलना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कार्रवाई के बाद शुरू हुई मनमानी
जब से शहर में जाम न लगने के लिए बनाई जा रही यातायात व्यवस्था के लिए कार्रवाई शुरू की गई। बेरिकेडिंग लगाई गई। शिव चौक पर ई-रिक्शाओं के पहुंचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। चालकों को इससे परेशानी होने लगी। तभी से किराया अधिक वसूलने की मनमानी के मामले सामने आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा
मै रैदासपुरी की रहने वाली हूं और कूकडा सब्जी मंडी में आलू बेचती हूूं। पहले ई-रिक्शा में दस रुपये में चली जाती थी, अब कभी उसने कोई बीस रुपये मांगता है तो कोई पच्चीस रुपये। दस रुपये के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती हैं। - शांति देवी
- मुझे सोमवार को काम से झांसी रानी पर जाना था। वहां तक जाने के लिए उससे बीस रुपये लिए गए। जबकि अब से पहले सभी चालक दस रुपये लेते थे। - पारुल त्यागी, निवासी पचैंडा रोड।

इन्होंने कहा
ई-रिक्शा का किराया परिवहन विभाग तय नहीं करता। चालकों ने खुद यह व्यवस्था बनाई है। यदि पहले से ज्यादा किराया वसूला जा रहा है और कोई शिकायत करता है तो इस बारे में चालक यूनियन से बात की जाएगी। - सुरेंद्र सिंह, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed