{"_id":"5807bca94f1c1bf36e703852","slug":"dry-vow","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर सुहागिन ने पति की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर सुहागिन ने पति की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखा
ब्यूरो/अमर उजाला,मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 20 Oct 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
खतौली में और शहर के मोती महल में करवा चौथ पर्व पर रात्रि में चंद्र दर्शन करती सुहागिन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/मीरापुर में करवाचौथ परंपरागत ढंग से श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखा।
दोपहर को पूजन कर करवाचौथ की कथा सुनी। गांधी कालोनी, नुमाइश कैंप, नईमंडी, भरतिया कालोनी में सामूहिक पूजन और कथा श्रवण के कार्यक्रम हुए। सुहागिनों ने एक-दूसरे की पूजा की थाल बदलते हुए मंगल गीत गाते हुए पूजा-अर्चना की। नवविवाहिता के लिए ये पर्व विशेष महत्व रखता है। ससुराल से उसके लिए शृंगार, सुहाग का सामान आया। बुजुर्गों के पैर छूकर बायना देकर आशीर्वाद लिया। देर रात चंद्र दर्शन कर अर्घ्य देकर पति के हाथों जल ग्रहण कर सुहागिनों ने व्रत खोला। पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहा। ब्यूटी पार्लरों के यहां काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
उधर, मीरापुर में पति की दीर्घ आयु की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं द्वारा किया जाने वाला व्रत करवा चौथ श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने परंपरागत कहानी सुनी और रात्रि करीब नौ बजे चांद देखकर अर्घ्य दिया तथा व्रत खोला। करवाचौथ के अवसर पर बाजार में शृंगार सामग्री, कपड़े व जेवर आदि की दुकानों पर भीड़ भाड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। उधर, सुक्खनलाल आदर्श कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या ओमवती पाल ने बताया कि करवाचौथ के अवसर पर विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की निर्णायक आंचल गोयल के अनुसार गुलफशा व तरन्नुम प्रथम, साजिया व सना द्वितीय तथा रेशमा अंसारी-राशि तृतीय स्थान पर रही।
उधर, खतौली क्षेत्र में करवाचौथ का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया। सुहागिनों ने निर्जल उपवास रखा। मंदिरों में पूजा अर्चना की गई और रात में चांद के दीदार कर उपवास खोले। महिलाओं ने कथा सुनी और पतियों की दीर्घायु की कामना की। सुबह से ही बाजारों में चूड़ियों की खरीदारी के लिए दुकानों पर महिलाओं की भीड़भाड़ रही। शाम के समय सुहागिनों ने पकवान बनाकर अपने बुजुर्गों को भोजन कराया। रात में चंद्र दर्शन कर अपने व्रत खोले।
सलाखों के पीछे पति की लंबी उम्र की कामना
जिला कारागार में करवाचौथ पर महिला बंदियों ने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। जेल अधिकारियों ने महिला बंदियों को व्रत के दौरान दी जानी वाली वस्तुओं की व्यवस्था की। जेल में बंद पतियों की मिलाई के लिए भी काफी संख्या में महिलाएं कारागार पहुंचीं।
पति की लंबी आयु के लिए बुधवार को करवाचौथ के अवसर पर जिला कारागार में बंद महिला बंदियों ने व्रत रखा। कारागार में इस समय करीब 90 महिला बंदी हैं, जिनमें से 25 ने बुधवार को पर्व के चलते व्रत रखा। इसके लिए महिला बंदियों ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। इनमें से कुछ को कोर्ट में तारीख पर जाना था। कचहरी का काम निपटाने के बाद शाम करीब चार बजे सभी ने इकट्ठा बैठकर कथा सुनी। बंदियों को व्रत खोलने के लिए बैरक के गेट और जंगले से ही चांद का दीदार करना पड़ा। जेलर सीपी त्रिपाठी ने बताया कि व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए अलग से व्रत खोलने की व्यवस्था की गई है। इसमें इन महिलाओं को दूध, चीनी और व्रत का खाना दिया गया। उधर, जेल में बंद पतियों को व्रत की तैयारी में लगी महिलाएं उन्हें देखने के लिए कारागार पहुंचीं।