{"_id":"65196902384ab8fb8e0942c4","slug":"drug-traders-insist-on-closing-illegal-medical-stores-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-8665-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दवा व्यापारियों ने अवैध मेडिकल स्टोर बंद किए जाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दवा व्यापारियों ने अवैध मेडिकल स्टोर बंद किए जाने पर दिया जोर
विज्ञापन
-कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन
-केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से वार्षिक सम्मेलन एवं शैक्षणिक कार्यशाला सैडूल एच-1 का आयोजन किया गया। इस मौके पर दवा व्यापारियों ने एकजुटता का आह्वान किया। साथ ही अवैध मेडिकल स्टोर बंद किए जाने की मांग रखी।
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने बुके देकर स्वागत किया। दवा व्यापारियों ने कई मुद्दों पर चर्चा की। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान व राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि दवा व्यापारी सेवा के रूप में कार्य करते हैं। रात के समय जब चिकित्सक नहीं मिलता है तो पीड़ित मरीज कैमिस्ट के पास जाकर दवा लेता है। उन्होंने आह्वान किया कि कोई भी दवा व्यापारी प्रतिबंधित दवाओं का व्यापार न करे।
जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि सरकार जीरो ड्रग्स अभियान चला रही है, लेकिन बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर और हॉस्पिटल खुले हुए हैं। इन सब पर प्रतिबंध लगाया जाएं। इन सभी मुद्दों पर मंत्रियों ने आश्वासन दिया कि जीरो ड्रग्स अभियान में वह दवा व्यापारियों के साथ हैं। जल्द ही कमेटी बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर सहारनपुर मंडल के सहायक आयुक्त औषधि दीपक वर्मा, औषधि निरीक्षक पवन शाक्य, दाउदयाल शर्मा, राजदेव त्यागी, रजनीश कुशल, संजय गुप्ता, सुरेंद्र गर्ग, मुकेश सोम, मनोज गर्ग, सुजीत शर्मा, अभिषेक वालिया, सुधीर त्यागी, डॉ. आरके गुप्ता मौजूद रहे।